---Advertisement---

Weight Loss करना है तो पराठा छोड़ ट्राई करें ये 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट, 32 किलो छूमंतर करने के लिए खाली पेट रहने से नहीं बनेगी बात

Weight Loss: वजन कम करने के लिए अगर आप भी लंबे समय से जूझ कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन 5 हेल्दी ब्रेकफास्ट को ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 6, 2026 6:23 अपराह्न

Weight Loss
Follow Us
---Advertisement---

Weight Loss: अगर आप अपनी खान-पान पर ध्यान दे तो 90 किलो से 60 किलो तक वजन कम किया जा सकता है। जी हां 32 किलो छूमंतर करने के लिए आपको किसी ब्रेकफास्ट को स्कीप करने की जरूरत नहीं है। अगर आपको यह लग रहा है कि आप खाली पेट रहने से अपना वेट लॉस कर पाएंगे तो शायद आप गलत है। अगर आप हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट खान की भी जरूरत है। ऐसे में पराठे से बात नहीं बनेगी। 90 किलो से 60 किलो तक का सफर तय करने वाली महिला ने deepti_harshana इंस्टाग्राम से बताया कि आखिर आप नाश्ते में किन 5 चीजों का सेवन कर सकते है।

Weight Loss के लिए खाएं स्पेशल चीला

वेट लॉस करने वाली महिला ने बताया कि मूंग दाल चीला भी हेल्दी ऑप्शन है। आप 2 चिला खा सकते हैं जिसमें प्रोटीन की मात्रा होती है। आपको कैलोरी के साथ-साथ प्रोटीन की मात्रा मिलेगी। इसके लिए आपको मूंग दाल भिगोने के बाद इसे पीसने की जरूरत है और फिर मसाले मिलाकर पैन केक की तरह खा सकते हैं।

पनीर वेज स्क्रैंबल भी है वेट लॉस के लिए हेल्दी ऑप्शन

पनीर को सब्जियों और मसाले के साथ भून कर इसका सेवन करें। इसमें प्रोटीन ज्यादा और कार्ब कम होते हैं। इसके साथ ही आपकी कैलोरी काउंट से लेकर प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है।

ग्रीक योगर्ट प्रोटीन बाउल भी है वजन घटाने के लिए एकदम हेल्दी

आप वेट लॉस के लिए ग्रीक योगर्ट प्रोटीन बाउल का सेवन कर सकते हैं जो पेट की सेहत के साथ-साथ वेट लॉस में अहम है।ऐसे में आप योगर्ट में फल और नट्स मिलाकर खाएं

एग व्हाइट आमलेट का करें सेवन

अगर आपको ब्रेकफास्ट में कोई हेल्दी ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो आप प्रोटीन का सबसे कम फैट वाला ऑप्शन चुन सकते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं आमलेट की जो महिला ने अप्रूवल दिया है। आप ऐसे में 3 से 4 व्हाइट अंडे को सब्जियों के साथ मिलाकर पकाए।

बेसन के चीले से भी होगा वेट लॉस

2 बेसन के चीले का सेवन आप कर सकते हैं और यह हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इस दौरान आप चिले में सब्जियां मिलाकर पकाएं और यह सबसे ज्यादा जल्दी बनने वाला हेल्दी ब्रेकफास्ट है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Attack

जुलाई 10, 2026

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Bihar Viral Video

जुलाई 9, 2026

Ghaziabad Viral Video

जुलाई 9, 2026

Saif Ali Khan

जुलाई 9, 2026