---Advertisement---

बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन? Hair Transplant Vs PRP Treatment

बाल झड़ने की समस्या से अक्सर लोग पीड़ित हैं। वहीं इस परेशानी से निकलने के लिए कई सारे घरेलु उपाय को करते हैं। मगर समस्या बढ़ने के बाद हेयर ट्रीटमेंट करवाना बहुत जरुरी है। इसके लिए हम आपको पीआरपी ट्रीटमेंट और हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में बताने वाले हैं कि आपके लिए कौन-सा बेस्ट ऑप्शन है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 1, 2023 12:10 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Transplant Vs PRP Treatment: आज कल के समय में अक्सर लोग बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित हैं। वहीं लड़के हो या लड़कियां सभी कम उम्र में ही बाल झड़ने की परेशानी से गुजर रहे हैं। इस स्थिति में इस गंभीर समस्या से छुटकारा पाना बहुत जरूरी है। वहीं इस समस्या का इलाज शुरुआती दिनों में करवाया जाए तो इससे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। मगर समय के साथ परेशानी बढ़ रही है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे ट्रीटमेंट मेडिकल साइंस में मौजूद हैं, जिससे बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इन ट्रीटमेंट में शामिल है हेयर ट्रांसप्लांट और पीआरपी ट्रीटमेंट। मगर इसमें आपके लिए कौनसा बेस्ट है जिसे आप करवा सकते हैं। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं क्या है बेस्ट।

आखिर क्या है पीआरपी ट्रीटमेंट

प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा ट्रीटमेंट हेयर ग्रोथ के लिए किया जाता है। इसमें व्यक्ति के ब्लड का भी इस्तेमाल होता है। वहीं ये जितना सुनने में दर्दनाक है उतना होता नहीं है। इस ट्रीटमेंट के दौरान व्यक्ति के सिर को सुन्न कर दिया जाता है। इसके बाद इससे हेयर फॉलिकल को स्ट्रॉन्ग बनाया जाता है। इससे हेयर फॉल की समस्या उत्पन्न नहीं होती है। इस ट्रीटमेंट की सबसे बेहतर बात ये है कि इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है। वहीं इसका असर 2 सालों तक रहता है।

Also Read: Myeloma: जोड़ों में दर्द को इस महिला ने किया इग्नोर तो जानलेवा साबित हुई यह ‘साइलेंट’ बीमारी

क्या है हेयर ट्रांसप्लांट

हेयर ट्रांसप्लांट के विषय में तो आपने काफी सुना होगा। वहीं देखा भी होगा। बता दें, गंजेपन की समस्या से पीड़ित लोग इस ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। इसमें बालों को अपनी जगह से निकालकर दूसरी जगह पर लगाया जाता है। इस ट्रीटमेंट के दौरान बालों को रूट से निकाला जाता है और उन जगहों पर लगाया जाता है जहां से बाल झड़ रहे होते हैं। वहीं एक्सपर्ट्स द्वारा इन चीजों का ध्यान बेहतर ढंग से रखा जाता है कि इसमें बाल पूरी तरह से नेचुरल दिखे।

हेयर ट्रांसप्लांट या पीआरपी ट्रीटमेंट कौन-सा है बेस्ट

आपको बता दें, बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पीआरपी ट्रीटमेंट काफी बेस्ट है। इसमें बालों की ग्रोथ नहीं रुकती है। इतना ही नहीं, इस ट्रीटमेंट का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसका असर भी करीब 2 सालों तक रहता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हेयर ग्रोथ के लिए पीआरपी ट्रीटमेंट ही काफी बेस्ट है।

Also Read: Adani Case पर अपनी कमेटी बनाएगा Supreme Court, पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी जांच

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026