---Advertisement---

World’s Most Expensive Nail Polish: इस नेल पॉलिश की कीमत में खरीद सकते हैं पॉश कॉलोनी में फ्लैट, खासियत उड़ा देगी होश

World's Most Expensive Nail Polish: दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश की अगर बात करें तो इसकी कीमत करोड़ों में है। यह जानकर शायद आपको भी झटका लगे लेकिन यह सच है कि इसे खरीदने के लिए आपको करोड़ों में पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अमेरिकन डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई इस नेल पॉलिश की खासियत जानकार आपके होश हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2023 4:45 अपराह्न

Most Expensive Nail Polish
Follow Us
---Advertisement---

World’s Most Expensive Nail Polish: आजकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स डिमांड में है और महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि कभी-कभी ये प्रोडक्ट इतने महंगे आते हैं कि शायद इसे खरीदने के लिए आपको सोचना पड़े। दरअसल दुनिया भर में पॉपुलर ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात करें तो आजकल सबसे महंगी नेल पॉलिश काफी चर्चा में है। इसकी कीमत और खासियत जानने के बाद शायद आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। यह सच है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए हजारों में पैसे महिलाओं को खर्च करने पड़ते हैं। जहां नेल पॉलिश की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 250 से 300 होती है लेकिन अगर यह लाखों और करोड़ों में मिलने लगे तो इसे जानने के बाद शायद आप भी चौंक जाएंगे।

क्या है इस नेल पॉलिश की खासियत

अगर इस नेल पॉलिश की बात करें तो इसका नाम ऐज़ाटुर है और इसे अमेरिकन डिजाइनर के द्वारा डिजाइन किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक लॉस एंजेलिस के डिजाइनर ऐज़ाटुर पोगोसियन ने इसे डिजाइन करते हुए कई बातों का ध्यान रखा है। इस नेल पॉलिश की खासियत जानने के बाद भी शायद आप हैरान रह जाएंगे। अगर रिपोर्ट की माने तो इस इस तरह की नेल पॉलिश को इस डिजाइनर ने कई बार डिजाइन किया लेकिन यह ब्लैक कलर की नेल पॉलिश बाकियों से अलग है। इसमें 267 कैरेट के ब्लैक डायमंड का इस्तेमाल किया गया है जो इसे खास बनाने के लिए काफी है। 150 मिलीमीटर की नेल पॉलिश के लिए आपको करोड़ों खर्च करने पड़ेंगे।

इतनी है नेल पॉलिश की कीमत

अगर हम दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश की बात कर रहे हैं तो बता दें कि इसकी कीमत इतनी है कि आप इसमें आराम से एक लग्जरी फ्लैट खरीद सकते हैं। आप इसे खरीदने से पहले सोचेंगे क्योंकि इसकी कीमत वाकई हैरान कर देने वाली है। जहां आमतौर पर 250 से 300 में आप नेल पॉलिश खरीदती हैं वहीं इसकी कीमत करोड़ों में है। जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक दुनिया की यह सबसे महंगी नेल पॉलिश कीमत 2.5 लाख अमेरिकी डॉलर यानि 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poonam Pandey

मार्च 11, 2026

Hair Health

मार्च 10, 2026

Cancer

मार्च 10, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 10, 2026

Heart Health

मार्च 10, 2026

Fatty Liver

मार्च 10, 2026