---Advertisement---

यूपी में जगह-जगह खुदाई के बीच सपा प्रमुख Akhilesh Yadav का योगी सरकार पर तंज, बोले ‘मुझे कुछ याद आ रहा है जो..’, जानें डिटेल

Akhilesh Yadav: यूपी में लगातार हो रही खुदाई के बीच अब इस सियासत में अखिलेश यादव भी कूद पड़े है, उन्होंने इस मामले योगी सरकार पर तंज कसा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 29, 2024 8:17 अपराह्न

Akhilesh Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Akhilesh Yadav: यूपी में जगह जगह हो रही खुदाई पर अब सियासत भी तेज हो गई है। बता दें कि सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री आवास की खुदाई की बात कर दी है, जिसके बाद मामला और गरमा गया है। मालूम हो कि अभी संभल में हुए खुदाई में काफी पुराना मंदिर मिला था। तो वाराणसी में भी एक काफी पुराना शिवलिंग मिला था। वहीं अब दावा किया जा रहा है कि खुदाई के दौरान गाजियाबाद में भी शिवलिंग मिला है। जिसके बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है।

Akhilesh Yadav ने योगी सरकार पर कसा तंज

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Akhilesh Yadav ने कहा कि “पत्रकार साथी सच बताऊ मैं जितनी खुदाई हो रही है मुझे कुछ याद आ रहा है जो लोग कहते थे। उस बात को उतना सीरियस मैने उस वक्त नहीं लिया।

मैना सोचा सबको बताना चाहिए। मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग है। इसकी भी खुदाई होनी है। सच मैं हमारा मानना है हमारा भरोसा है कि वहां पर एक शिवलिंग है, उसकी खुदाई के लिए हम सबको तैयारी करनी चाहिए। मैं अपने पत्रकार साथियों से कहूंगा की आपलोग आगे- आगे चले और मैं पीछे- पीछे आऊंगा। मैं पत्रकार भाईयों को लौटने नहीं दूंगा पीछे”।

गाजियाबाद में भी मिला शिवलिंग

बता दें कि यूपी में शिवलिंग का मिलना जारी है। संभल, बदायूं, अलीगढ़, बनारस के बाद एक बार फ‍िर गाजियाबाद में प्राचीन शिवलिंग मिला है। दरअसल यह शिवलिंग डासना में मिला है। गौरतलब है कि लगातार यूपी में शिवलिंग मिलना जारी है। बता दें कि इसकी शुरूआत शंभल से हुई जहां एक काफी प्राचीन मंदिर मिला, जिसके बाद तो मानो यह सिलसिला शुरू हो गया। वहीं अब Akhilesh Yadav ने मजाकिया अंदाज में योगी सरकार पर जबदरस्त तंज कसा है। हालांकि अब देखना होगा कि बीजेपी की तरफ से इसपर कैसी प्रतिक्रिया सामने आती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Himachal Pradesh PTI Teacher Vacancy

अगस्त 28, 2026