---Advertisement---

‘अपने नागरिकों से लड़ना छोड़ो…’ दिल्ली में प्रदर्शन की खिलाफत पर Anurag Dhanda का कटाक्ष, आंदोलन को लेकर बुलंद की आवाज

Anurag Dhanda: दिल्ली में क्या आंदोलन को रोका जाएगा। राहुल गांधी की तरफ से प्रदर्शन की घोषणा की गई है लेकिन आप नेता ने इस पर जिस तरह से रिएक्ट किया वह चर्चा में है। जानिए क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2026 3:53 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: 1 नवंबर को एक बार फिर विपक्ष की तरफ से ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इस सब के बीच हाल ही में आशुतोष रांका का और सौरभ दास के द्वारा शांति बनाए रखने के समझौते पर हस्ताक्षर को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए अनुराग ढांडा ने क्या कहा है आइए जानते हैं। किस तरह से उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और यहां तक कह गए कि आंदोलनकारी कभी नहीं रुकेगा। जानिए अनुराग ढांडा का यह पोस्ट क्या है।

Anurag Dhanda ने आंदोलन को लेकर बुलंद की आवाज

मीडिया के साथ डिबेट के दौरान अनुराग ढांडा या कहते हुए नजर आते हैं कि आशुतोष रांका और सौरभ दास से हस्ताक्षर करवाने के बावजूद भी आंदोलनकारी नहीं रुकेंगे। कोई नहीं रुकेगा क्योंकि आंदोलन का समय और जगह आंदोलनकारी तय करते है उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। इस दौरान अनुराग ढांडा ने अभी कहा कि चीन मुद्दे पर पुलिस की जरूरत है। वहां सरकार को पुलिस लगानी चाहिए ना कि दिल्ली में। हालांकि यह तो सिर्फ आप नेता का अपना तंज है लेकिन उन्होंने इस पर कटाक्ष करते हुए केंद्र सरकार पर भी वार किया है।

सरकार पर इस तरह तंज कर गए आप नेता

डिबेट के इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर अनुराग ढांडा ने कहा कि “अपने नागरिकों से लड़ना छोड़ो मोदी जी और जहां चीन को लाल आंख दिखानी चाहिए वहां दिखाओ।” दरअसल सीजेपी के नेताओं द्वारा पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करवाने के बाद कांग्रेस की तरफ से 1 नवंबर को एक बार फिर इंडिया गठबंधन के आंदोलन का ऐलान किया गया है। ऐसे में क्या इसे मंजूरी दी जाती है। क्या राहुल गांधी की रैली को हरी झंडी दी जाएगी यह देखना तो दिलचस्प होने वाला है लेकिन अनुराग ढांडा ने इस पर रिएक्शन दिया कि आंदोलन जरूर होगा।

ज्ञानेश कुमार विवाद पर आखिर क्या होता है इस पर लोगों की नजर आने वाली है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026