---Advertisement---

‘पाकिस्तान बिरयानी खाने जाते हैं…’ राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष के बयान पर Anurag Dhanda ने ली फिरकी, जानें क्या कहा

Anurag Dhanda: राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष की तरफ से पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा कहा गया जिसकी वजह से उन्हें फजीहत का सामना करना पड़ा है। इन सब के बीच आखिर आप नेता ने किस तरह से कटाक्ष किया आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 16, 2026 4:36 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: राजस्थान के बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जहां वह अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध की स्थिति को लेकर बात करते हुए कुछ ऐसा कह जाते हैं जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया जाता है। राजनीति की गलियारों में उसे लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। वहीं इस पर आप नेता अनुराग ढांडा ने रिएक्ट किया और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। आइए जानते हैं आखिर आप नेता ने क्यों पाकिस्तान में बिरयानी खाने जाने की बात की है और किस तरह से वह मजे लेते हुए नजर आए हैं। जानिए क्या है पूरा माजरा।

क्यों विपक्ष के निशाने पर आए बीजेपी नेता

दरअसल इस पूरे वाक्ये की बात करें तो बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौर एक वीडियो में यह कहते हुए नजर आते हैं कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान में युद्ध हुआ… तो हम पाकिस्तान के साथ हैं क्योंकि वह हमारे पड़ोसी हैं। हालांकि बाद में इस पर सफाई देते हुए भाजपा नेता की तरफ से बताया गया कि यह सिर्फ साजिश के तहत तोड़ कर पेश किया गया है। उनका बयान इस संदर्भ में नहीं था लेकिन इस पर अनुराग ढांडा ने जिस तरह से रिएक्ट कर मजे लिया है वह चर्चा में है। इसे लेकर उन्हें लगातार विपक्ष से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

Anurag Dhanda ने इस तरह बीजेपी पर किया प्रहार

दरअसल आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, “पाकिस्तान प्रेमी मोदी के चमचे हैं ये सब। इसलिए पाकिस्तान बिरयानी खाने जाते हैं मोदी जी। इसलिए ISI को भारत में बुलाया मोदी ने। इसलिए पाकिस्तान के साथ सीजफायर किया मोदी ने। पाकिस्तान प्रेमी बीजेपी पाकिस्तान भागो।” यहां जिस तरह से बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आप नेता ने चुटकी ली वह निश्चित तौर पर काफी हैरान कर देने वाला है। उन्होंने मदन राठौर के पाकिस्तान प्रेम पर कटाक्ष करने में कोई कमी नहीं रहने दी है। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह विवाद चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

Punjab News

अक्टूबर 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 16, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 16, 2026