---Advertisement---

‘मुसीबत के इस समय में हम सबको पंजाब की…’ आप नेता Anurag Dhanda ने देशावासियों से की ये खास अपील; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए है। 1300 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 21, 2025 12:09 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए है, जानमाल का जबरदस्त नुकसान हुआ है। 1300 से अधिक गांव पूरी तरह से तबाह हो गए है। इसी बीच आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने पंजाब के लोगों की मदद के लिए साथ आने के लिए कहा। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से लोगों से अपील की, इससे पहले है पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मिशन चढ़दी कला की शुरूआत की है, इसके तहत पंजाब सरकार अंतराष्ट्रीय स्तर पर फंड इक्ट्ठा करेगी। इस मिशन के तहत पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों को पुन: अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए की जा रही कोशिशों हेतु फंड जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

Anurag Dhanda ने देशावासियों से की ये खास अपील

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों से खास अपील की है। उन्होंने लिखा कि “मिशन चढदी कला में हज़ारों लोग बढ़ चढ़कर योगदान दे रहे हैं।

मुसीबत के इस समय में हम सबको पंजाब की मदद करनी चाहिए http://rangla.punjab.gov.in पर आप भी पंजाब के पुनर्निर्माण के लिए अपना योगदान दें”

पंजाब में बाढ़ से लाखों लोग हुए बेघर

पंजाब में आई बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए है। जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिला है। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से मदद दी गई है। इसके अलावा भी पूरे राज्य से मदद पहुंच रही है। सीएम भगवंत मान द्वारा दी जानकारी के अनुसार 3200 स्कूल ढह गए, 19 कॉलेज खंडहर में बदल गए और करीब 1400 क्लीनिक व अस्पतालों पर भी असर पड़ा. 8500 किलोमीटर सड़कें खराब हो गईं और 2500 पुल टूट गए। प्रारंभिक आकलन में ही नुकसान 13800 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया गया है। इसके अलावा जानमाल का भी जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026