---Advertisement---

Petrol Diesel Price: अंतराष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचेगी कच्चे तेल की कीमत! जानें ईंधन के ताजा रेट

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में ईंधन की कीमतों को लेकर सदैव ही उत्सुकता देखने को मिलती है। इसको लेकर कहा जाता है कि घटते या बढ़ते ईंधन की कीमतों का असर बाजार के हर पहलु पर पड़ता है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 29, 2023 4:28 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Petrol Diesel Price: भारतीय बाजार में ईंधन की कीमतों को लेकर सदैव ही उत्सुकता देखने को मिलती है। इसको लेकर कहा जाता है कि घटते या बढ़ते ईंधन की कीमतों का असर बाजार के हर पहलु पर पड़ता है। अब एक बार फिर इसको लेकर तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत भारतीय बाजार में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया गया है। हालाकि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत मे लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है।

ताजा जानकारी के अनुसार आज फिर एक बार इसकी कीमत में हल्की उछाल दर्ज की गई है। इसके तहत ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 97.21 डॉलर प्रति बैरल तो वहीं अमेरिकी क्रूड ऑयल 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 94.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। ऐसे में इसको लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैर के करीब दर्ज की जा सकती है।

महानगरों में ईंधन के दाम

बता दें कि अंतराष्ट्रीय बाजार में लगातार महंगा होते कच्चे तेल की कीमत के बीच भी भारतीय महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। ऐसे में आइये आपको आज के ईंधन के ताजा रेट की जानकारी देते हैं।

महानगरपेट्रोलडीजल
चेन्नई102.63 रुपये94.24 रुपये
कोलकाता106.03 रुपये92.76 रुपये
नई दिल्ली 96.72 रुपये89.62 रुपये
मुंबई106.31 रुपये94.27 रुपये

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन की कीमत

बता दें कि भारत के प्रमुख शहरों में भी ईंधन की कीमत पिछले करीब 1.5 साल से ज्यादा के समय से स्थिर है। हालाकि इस दौरान टैक्स स्लैब में बदलाव और टांसपोर्टेशन में लगने वाले खर्चे के कारण इसमें कभी-कभी बदलाव देखने को मिल जाता है। ऐसे में आइये आपको आज के ताजा रेट की जानाकरी देते हैं।

शहरपेट्रोलडीजल
लखनऊ96.68 रुपये89.87 रुपये
बेंगलुरु101.94 रुपये87.89 रुपये
हैदराबाद109.66 रुपये97.82 रुपये
जयपुर108.16 रुपये93.43 रुपये
नोएडा96.92 रुपये90.08 रुपये
पटना107.59 रुपये94.36 रुपये
वाराणसी97.50 रुपये90.67 रुपये
आगरा96.77 रुपये89.93 रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

PM Modi

जुलाई 11, 2026

PM Modi

जुलाई 10, 2026

Hydrogen Train

जुलाई 9, 2026

Bullet Train

जुलाई 9, 2026

Leave a Comment