---Advertisement---

‘आम आदमी की जेब में…’ घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर आप नेता Anurag Dhanda का फूट गुस्सा, सरकार को सुनाई खरी-खोटी

Anurag Dhanda: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 7, 2026 3:24 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बता दें कि 3 महीने में ये तीसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर केदामों में बढ़ोतरी की गई है। इसी बीच आप नेता Anurag Dhanda ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर एक बार फिर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है। बता दें कि मीडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच लगातार पेट्रोल-़ डीजल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। जो आम आदमी के जब पर सीधा असर डालेगा।

Anurag Dhanda ने केंद्र सरकार पर का तंज

आप  नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

“मोदी सरकार की अय्याशी का खर्च ग़रीब आदमी पर थोपा जा रहा है। हर रोज़ जरुरी चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और आम आदमी की जेब में घर चलाने के पैसे भी नहीं बचे हैं”। बताते चले कि आज घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 29 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद एक सिलेंडर का दाम करीब 950 रूपये पहुंच चुका है।

राजनीतिक माहौल हुआ गर्म

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विभिन्न विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे हैं, जबकि सरकार आर्थिक परिस्थितियों और वैश्विक कारणों का हवाला दे रही है।

आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का प्रमुख विषय बन सकता है, खासकर उन राज्यों में जहां महंगाई और जनसरोकार से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। माना जा रहा है कि अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सिलेेंडर के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026