---Advertisement---

‘बच्चों के ऊपर स्कूल की छत गिरने..’ आप नेता Anurag Dhanda का राहुल गांधी पर जोरदार तंज, जानें सबकुछ

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 4, 2026 3:56 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Anurag Dhanda ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए। अनुराग ढांडा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया।

दरअसल बुधवार को कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि मुगल्लोल्ली टांडा स्थित की क्रंकीट की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। जिसके कारण 6 बच्चे घायल हो गए।

Anurag Dhanda का राहुल गांधी पर जोरदार तंज

आप नेता Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “माननीय अजित अंजुम जी कल आप लगता है काफ़ी व्यस्त थे इसलिए राहुल गांधी की पार्टी के निकम्मेपन पर और कर्नाटक में बच्चों के ऊपर स्कूल की छत गिरने जैसे गंभीर मुद्दे पर कमेंट नहीं कर पाए।

दोबारा ध्यानार्थ। उम्मीद है आज आपके भीतर का पत्रकार करवट लेगा”। बता दें कि ढांडा ने अजीत अंजुम को भी टैग किया।

जर्जर स्कूल भवन को लेकर उठे सवाल

हादसे के बाद स्कूल भवन की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। स्थानीय अभिभावकों का आरोप है कि भवन लंबे समय से खराब हालत में था और छत में लोहे की सरिया तक दिखाई दे रही थी। अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल की तत्काल जांच और बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

हालांकि, शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि स्कूल भवन का पिछले साल गर्मियों की छुट्टियों के दौरान इंजीनियर से निरीक्षण कराया गया था और रिपोर्ट में कक्षाओं को सुरक्षित बताया गया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026