---Advertisement---

‘यह फ़ैसला सीधे किसानों के खिलाफ..’ Arvind Kejriwal का मोदी सरकार पर निशाना; आप नेता Anurag Dhanda ने साझा किया पोस्ट; जानें पूरी डिटेल

Anurag Dhanda: आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अपने एक्स हैंडल से अरविंद केजरीवाल का ट्वीट को रिट्वीट किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 28, 2025 5:14 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने किसानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने ट्रंप द्वारा भारत पर बढ़ाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ का जिक्र किया और अमेरिका पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने को कहा, इसी बीच आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रिट्वीट किया और जानकारी साझा की, आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Anurag Dhanda ने आप संयोजक Arvind Kejriwal का ट्वीट किया शेयर

बता दें कि आप नेता Anurag Dhanda ने आप संयोजक Arvind Kejriwal का एक ट्वीट शेयर किया, जिसमे लिखा गया है कि “तो मोदी सरकार ने अमेरिकन कपास पर 31 दिसंबर तक ड्यूटी माफ कर दी। मोदी जी ने किसानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। मोदी जी ने ट्रम्प के आगे पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं। ये ना केवल किसानों, उद्योगों और रोज़गार के लिए ख़तरनाक है बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान पर प्रहार है। ट्रम्प के आगे मोदी जी नतमस्तक क्यों हैं?

देश जानना चाहता है कि उनकी क्या मजबूरी है? जितना ट्रम्प के आगे झुकोगे, वो उतना ही झुकाएगा। एक बार उसको मुंहतोड़ जवाब तो दो। फिर देखो वो कैसे भीगी बिल्ली बनता है। जिस देश ने भी ट्रम्प का बहादुरी से जवाब दिया, ट्रम्प को उनके आगे झुकना पड़ा”।

गुजरात के सुरेन्द्र नगर में आप पार्टी करेगी ऐतिहासिक जनसभा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान Arvind Kejriwal ने कहा कि 7 सितंबर को गुजरात के सुरेन्द्र नगर के चोटिला में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जनसभा होगी। ये वही इलाका है जहाँ देश का सबसे ज़्यादा कपास पैदा करने वाला किसान रहता है। आज जब मोदी सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है, तब ज़रूरी है कि पूरे देश के किसान संगठन और राजनीतिक पार्टियाँ एकजुट होकर आवाज़ उठाएँ। आज हमारा देश दो तरफ़ से मार खा रहा है।

एक तरफ़ ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाकर हमारी इंडस्ट्री को खत्म करने की साज़िश की और दूसरी तरफ़ मोदी जी ने अमेरिका के सामने झुकते हुए अमेरिका के माल पर टैरिफ ही हटा दिया। अब भारत का किसान और व्यापारी दोनों बर्बाद होंगे। ट्रंप ने 50% लगाया था तो मोदी जी को तो अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026