---Advertisement---

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने थामा बीजेपी का हाथ, जानें पूरी खबर

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 4, 2024 5:09 अपराह्न

Arvinder Singh Lovely
Follow Us
---Advertisement---

Arvinder Singh Lovely: लोकसभा चुनाव 2024 के ठीक बीच कांग्रेस को एक तगड़ा झटका लगा है। बता दें कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली है। मालूम हो कि बीते 28 अप्रैल को अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि उसके बाद से अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि आखिर लवली का अगल कदम क्या होगा। वहीं अब बीजेपी में शामिल होने के बाद पिक्चर पूरी तरह से साफ हो गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक तगड़ा झटका माना जा रहा है।

यह नेता रहे मौजूद

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी में शामिल हुए। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद रहे।

Arvinder Singh Lovely ने क्या कहा?

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि। ”हमें बीजेपी के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है और इसमें कोई संदेह नहीं है, देश में प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बन रही है, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी बीजेपी का परचम लहराएगा।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, “मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी सेवाओं का उपयोग किया जाएगा और बहुत प्रभावी ढंग से उपयोग किया जाएगा। हमारी पार्टी को आप जैसे लोगों की जरूरत है। आप हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं और मैं आपका स्वागत करना चाहता हूं और आपको बधाई”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026