---Advertisement---

Yati Narsinghanand के आपत्तिजनक बयान पर छिड़ा सियासी संग्राम! AIMIM चीफ Asaduddin Owaisi ने की कार्रवाई की मांग

Asaduddin Owaisi on Yati Narsinghanand: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में स्थित डासना शिवशक्ति धाम (Dasna Dham)के महंत यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 5, 2024 4:37 अपराह्न

Asaduddin Owaisi on Yati Narsinghanand
Follow Us
---Advertisement---

Asaduddin Owaisi on Yati Narsinghanand: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में स्थित डासना शिवशक्ति धाम (Dasna Dham)के महंत यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल यति नरसिंहानंद पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने विवादित बयान देते हुए ‘पैगंबर मोहम्मद’ (Prophet Muhammad) शब्द का जिक्र कर आपत्तिजनक बात कह दी थी।

यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand Controversial Statement) के बयान को लेकर सियासी पारा तेजी से चढ़ता नजर आ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ प्रदर्शन होने की खबर भी है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग कर दी है।

Asaduddin Owaisi on Yati Narsinghanand

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आज हैदराबाद के कमिश्नर सीवी आनंद से मुलाकात की और पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर नफरत आपत्तिजनक भाषण देने के लिए यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एक अभ्यावेदन सौंपा है।

ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ”आज एआईएमआईएम की ओर से हैदराबाद के कमिश्नर सीवी आनंद से मुलाकातकर उन्हें एक लिखित ज्ञापन दिया गया। इसमें सीपी हैदराबाद से मांग की गई है कि यति नरसिंहानंद जो गाजियाबाद में डासना देवी मंदिर के पुजारी हैं, उनके वीडियो में पैगंबर मोहम्मद के बारे में बेतुकी और अपमानजनक टिप्पणी की है। यति नरसिंहानंद को उनके भाषण के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था और उनकी जमानत की एक शर्त यह है कि वह दोबारा ऐसी बातें नहीं बोलेंगे। इसलिए हमारी पहली मांग है कि उनकी जमानत रद्द की जाए।”

ओवैसी ने ये भी मांग की है कि “उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए और फिर गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। हमें उम्मीद है कि साइबर सेल के सबसे वरिष्ठ अधिकारी और हैदराबाद के पुलिस आयुक्त द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ओवैसी ने पुलिस से पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) के खिलाफ इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से हटाने का भी अनुरोध किया है।”

Yati Narsinghanand पर गंभीर आरोप

डासना शिवशक्ति धाम के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने इस मामले को गंभीरता जताते हुए इसे समाज को बाटने और नफरत फैलाने की संगठित कोशिश करार दिया है। बता दें कि आपत्तिजनक बयान को लेकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में मामले दर्ज कराए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026