---Advertisement---

‘बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और…’ Bihar Diwas 2026 के मौके नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, समझे इसके मायने

Bihar Diwas 2026 पर राहुल गांधी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारत का ज्ञान-पुंज बताया। जानें मायने और राजनीतिक संकेत।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 22, 2026 3:48 अपराह्न

Bihar Diwas 2026
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Diwas 2026: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बिहार की ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत को याद किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और संस्कृति का केंद्र रहा है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने भी प्रदेशवासियों को बधाई दी। बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1912 में बिहार एक अलग राज्य बना था। पहले बिहार, Bengal Presidency का हिस्सा था। मालूम हो कि 22 मार्च 1912 को ब्रिटिश सरकार ने बिहार और उड़ीसा को अलग राज्य बनाया। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल बिहार दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने राज्य के लोगों को बधाई दी।

Bihar Diwas 2026 के मौके पर राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार दिवस को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “बिहार भारत का ज्ञान-पुंज और हमारा गौरव है – जिसने अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति से हमेशा देश का मार्गदर्शन किया है।

बिहार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं”। मालूम हो कि शुरू से ही कांग्रेस के लिए बिहार एक अहम राज्य रहा। सरकार गठन से लेकर और देश आजाद करवाने तक बिहार ने एक अहम योगदान दिया है। इसके अलावा शिक्षा के मामले में बिहार हमेशा अव्वल रहा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दी बधाई

मल्लिकाजुर्न खड़गने ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “इसी भूमि से महात्मा गांधी जी ने हुकूमत के खिलाफ देशवासियों की आवाज को एक नई दिशा दी थी। बिहार दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

हमारी इच्छा है कि आप सभी राष्ट्र की प्रगति और विकास में अपना अमूल्य योगदान देते रहें”। मालूम हो कि बिहार को “ज्ञान की धरती” भी कहा जाता है क्योंकि –  नालंदा यूनिवर्सिटी जैसे विश्व प्रसिद्ध शिक्षा केंद्र यहां रहे। बोध गया जहां गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ।  इसलिए बिहार का इतिहास सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा बिहार से आज भी बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस निकलते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मार्च 22, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 22, 2026

CM Mohan Yadav

मार्च 22, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 22, 2026

Bihar Viral Video

मार्च 22, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 22, 2026