Bihar Politics: क्या सम्राट बनेंगे बिहार के नए ‘चौधरी’ या नया नाम चौंकाएगा? CM नीतीश के इस्तीफे की खबरों के बीच पटना में उफान

Bihar Politics में नए सीएम फेस को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। खबर है कि नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान संभव है। कई अन्य दावेदार भी हैं जो नए सीएम फेस की रेस में खुद को आगे मान रहे हैं।

Bihar Politics

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Politics: पटना में 1 अणे मार्ग से लेकर 7 सर्कुलर रोड तक सियासी तापमान बढ़ता नजर आ रहा है। बीजेपी नेताओं की धड़कनें तेज हैं। किसकी लॉटरी कब लग जाए ये किसी को नहीं पता। ये सबकुछ आज शाम 4 बजे होने वाली बिहार विधायक दल की बैठक को लेकर हो रहा है। दरअसल, नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

इसके बाद बिहार को नया सीएम मिलना है। सम्राट चौधरी की दावेदारी पुख्ता मानी जा रही है। बस औपचारिक ऐलान का इंतजार मात्र है। हालांकि, मन में सवाल है कि कहीं बीजेपी चौंकाने वाले नाम का ऐलान तो नहीं करेगी? सम्राट बिहार के नए चौधरी होंगे या मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कोई नया चेहरा बैठेगा? ऐसे तमाम सवाल हैं जो पटना से दिल्ली तक जारी सियासी उठा-पटक के बीच उठ रहे हैं।

क्या सम्राट बनेंगे बिहार के नए ‘चौधरी’ या नया नाम चौंकाएगा?

यहां बिहार के नए चौधरी का आशय नए मुख्यमंत्री से है। दरअसल, आज शाम 4 बजे पटना में बिहार विधायक दल की बैठक होनी है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बतौर पर्यवेक्षक इस बैठक का हिस्सा बनेंगे। इसी दौरान बिहार के नए विधायक दल के नेता का चुनाव होगा जो आगामी कल पटना राजभवन में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकता है।

नए सीएम के लिए सम्राट चौधरी को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। जातिय समीकरण में भी उनका नाम फिट बैठता है। वे बीजेपी शीर्ष नेतृत्व के करीबी भी माने जाते हैं। पूर्व में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष रहते हुए डिप्टी सीएम की कुर्सी तक पहुंचे हैं। यही वजह है कि उनके नाम का ऐलान होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, इसको लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। इससे पूर्व मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी तमाम दिग्गजों को किनारे कर चौंकाने वाले नाम का ऐलान कर चुकी है। यही वजह है कि एनडीए विधायक दल की बैठक पर सबकी नजरें टिकीं है। ये देखना दिलचस्प होगा कि सम्राट ही बिहार के नए चौधरी बनते हैं, या नया नाम सामने आता है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे की खबरों के बीच पटना में सियासी उफान!

खबर है कि पटना में आयोजित हुई नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। इसे नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की आखिरी बैठक माना जा रहा है। आज शाम 3 बजे नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन होना है।

इसको लेकर पटना में सियासी उफान देखने को मिल रहा है। जेडीयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार की विदाई को लेकर भावुक हैं। निशांत कुमार की दावेदारी पर भी जोर देखने को मिल रहा है। बिहार बीजेपी के तमाम नेता भी नए सीएम की रेस में हैं। यही वजह है कि विधायक दल की बैठक से पहले पटना में सियासी उफान है। अब देखना दिलचस्प होगा कि किसके सिर नए मुख्यमंत्री का ताज सजता है।

Exit mobile version