---Advertisement---

BJP Manifesto: बीजेपी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जारी किया संकल्प पत्र; संविधान से दलितों तक, किया विपक्ष को चित

BJP Manifesto: बीजेपी द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर अपना संकल्प पत्र जारी करके विपक्ष को कड़ा संदेश दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 14, 2024 1:59 अपराह्न

BJP Manifesto
Follow Us
---Advertisement---

BJP Manifesto: लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है सियासी उठा-पटक भी तेज हो गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए है। सभी पार्टियों ने इस चुनाव के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। पूरा देश आज डॉ. भिमराव अंबेडकर की जयंती मना रहा है। वहीं बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी ने डॉ बीआर अंबेडकर की जयंती पर ही संकल्प पत्र क्यो जारी किया। कई राजनीतिक पंडितो का मानना है कि बीजेपी इसके जरिए दलित वोट बैंक में सेंध लगाना चाहती है। वहीं माना जा रहा है कि बीजेपी ने विपक्ष द्वारा संविधान को खत्म करने के आरोपों पर भी इसके जरिए कड़ा जवाब दिया है।

मोदी ने विपक्ष को किया चारो खाने चित

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले से ही विपक्ष भाजपा पर आरोप लगाते आ रही है कि अगर बीजेपी इस बार सत्ता में आती है तो वह संविधान को खत्म कर देगी। गौरतलब है कि डॉ.बीआर अंबेडकर को संविधान निर्माता कहा जाता है। वहीं आज बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर विपक्ष का एक कड़ा संदेश दिया है। हालांकि पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह साफ कहा था कि अगर बाबा साहब अंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते है।

क्या बीजेपी को मिलेगा दलित वोट बैंक का साथ?

पीएम मोदी ने अबकी बार 400 का पार का नारा दिया है। कई राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी इस बार दलित वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की भरपूर कोशिश कर रही है। यूपी में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें है। गौरतलब है कि यूपी में 21.1 प्रतिशित अनुसूचित जाति (एससी) यानि दलितों की आबादी है। एक समय में कांग्रेस और बीएसपी पार्टी की दलित वोट बैंक पर अच्छी पकड़ मानी जाती थी।

हालांकि कुछ सालों से बीजेपी को दलित समुदाय का साथ मिला है और इसका फायदा भी हुआ है। वहीं एक बार फिर बीजेपी की नजर दलित वोट बैंक पर है। हालांकि देखना होगा कि क्या बीजेपी दलित वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब रहती है या नहीं। बता दें कि यूपी में अनुसूचित जाति की 17 आरक्षित सीटों पर बसपा सहित दूसरे दलों की पकड़ ढीली होती जा रही है। जिसके देखते हुए बीजेपी इसका भरपूर फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

पीएम मोदी ने शेयर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने अपने ,सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा “डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। जय भीम”!

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “हमारे संविधान निर्माता एवं अग्रणी राष्ट्रनिर्माताओं में से एक विभूति बाबासाहब भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्मदिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026