---Advertisement---

Sambit Patra के खिलाफ FIR दर्ज करवा सकती है कांग्रेस, Rahul Gandhi को लेकर दिया था ये बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहजादा कहे जाने को लेकर संबित पात्रा से माफी मांगने के लिए कहा गया है। अगर प्रवक्ता संबित माफी नहीं मंगाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 21, 2023 4:47 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Sambit Patra: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के द्वारा किए गए सवाल को लेकर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। जहां बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ेगी, उसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े। ऐसे में मंगलवार को कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पवन खेड़ा ने कहा है कि शाह और शहंशाह दोनों लोगों को भी ये पता है कि राहुल गांधी झुकने वालों में से नहीं है। इसके बाद भी बीजेपी के लोग बिना नहाए ही उसने माफ़ी मांगने की बात कर रहे हैं।

खेड़ा ने बीजेपी पर उठाए सवाल

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को जमकर बीजेपी को घेरने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ” अंग्रेजों के सामने सबसे ज्यादा बीजेपी के लोगों ने नाक को रगड़ा है फिर ऐसे लोग आज कांग्रेस और राहुल गांधी पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं उन्होंने बीजेपी के देशभक्ति पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। इस दौरान पवन खेड़ा ने कहा है कि ” कहीं भी सरकार की आलोचना करना देश की आलोचना करना नहीं होता है। बीजेपी को लोकतंत्र का किराएदार बताते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि बीजेपी के लोग किसी के मन के मालिक नहीं हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Russia-Ukrain War को पूरे हुए 365 दिन, जानें क्यों नहीं थमी ये जंग

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा पर कार्रवाई की उठी मांग

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि ” ये सभी चीजें इसलिए उठ रही है ताकि पीएम मोदी के करीबियों से कोई सवाल न कर सके। वहीं अडानी को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि ” बीजेपी के लोग अडानी के मुद्दे को लेकर डर रहे हैं। आज के समय में बीजेपी के लोग जयचंद बनाते जा रहे हैं। इस दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से किए गए जाने को लेकर कांग्रेस के लोग संबित पात्रा के ऊपर कार्रवाई की मांग करते हैं। फिलहाल बताया ये भी जा रहा है कि कांग्रेस शासित राज्य में प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए विचार भी चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Haryana Budget 2023: हरियाणा सरकार ने पेश किया 1.83 लाख करोड़ का बजट, जानिए…

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026