---Advertisement---

Congress Protest: रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को कहा था ‘आतंकवादी;’ जानें डिटेल

Congress Protest: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ आज पूरे देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 18, 2024 3:09 अपराह्न

Congress Protest
Follow Us
---Advertisement---

Congress Protest: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ आज पूरे देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन (Congress Protest) जारी है। दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में कांग्रेस केंद्रीय मंत्री के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। आपको बता दें कि राहुल गांधी कुछ दिनों पहले अपने 3 दिवसीय अमेरिका के दौरे पर थे, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी थी। इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी, आरएसएस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। जिसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरू कर दिया था।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को हिरासत में लिया था। इस दौरान कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि, “हम राहुल गांधी के रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। हम बीजेपी से नहीं डरते। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के समर्थन में खड़ा है। इसके अलावा राजस्थान समेत कई राज्यों में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है(Congress Protest)।

संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “दिल्ली, लखनऊ और महाराष्ट्र के लोग एक ही भाषा बोल रहे हैं कि उनका (गांधी का) वही हश्र होगा जो उनकी दादी (इंदिरा गांधी) के साथ-साथ उनके पिता (राजीव गांधी) का हुआ था। गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कार्रवाई नहीं कर रहे हैं इसका मतलब है कि वे ऐसी टिप्पणी करने वालों के साथ हैं।'”

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस पर किया पलटवार

अपने खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मैं मल्लिकार्जुन खड़गे और हर कांग्रेस कार्यकर्ता से कहना चाहता हूं कि अगर इससे गांधी परिवार खुश होता है तो आप खुशी-खुशी मेरा विरोध कर सकते हैं। जब राहुल गांधी ने सिखों के खिलाफ कुछ कहा, तो उनका समर्थन देश के सबसे बड़े दुश्मन गुरपतवंत सिंह पन्नून ने किया।

जो खालिस्तान के लिए जनमत संग्रह करा रहा है. उस शख्स ने राहुल गांधी के पक्ष में बयान दिया। मैंने यह सोचकर दो दिन तक इंतजार किया कि शायद कांग्रेस या कांग्रेस अध्यक्ष इसकी निंदा करेंगे। जब आपने यह नहीं कहा तो मैंने कहा कि इससे साफ है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता पन्नून के साथ खड़े हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026