---Advertisement---

India Alliance Maharally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज India Alliance का शक्ति प्रदर्शन, महारैली में शामिल होंगे कई दिग्गज; जानें डिटेल

India Alliance Maharally: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने महारैली का आयोजन किया है। गौरतलब है कि इस महारैली में इंडिया गठबंधन के सभी पार्टी के नेताओं के आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्ममंत्री अरविंद को 21 मार्च 2024 ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2024 11:46 पूर्वाह्न

India Alliance Maharally
Follow Us
---Advertisement---

India Alliance Maharally: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने महारैली का आयोजन किया है। गौरतलब है कि इस महारैली में इंडिया गठबंधन के सभी पार्टी के नेताओं के आने की उम्मीद है। गौरतलब है कि ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्ममंत्री अरविंद को 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से इंडिया गठबंधन भी बीजेपी पर हमलावर नजर आ रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस महारैली में लोगों से ज्यादा से ज्यादा शामिल होने की अपील की है।

सीएम भगवंत मान ने क्या कहा?

सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “तानाशाही के ख़िलाफ़ क्रांति की शुरुआत। आज देश की सभी विपक्षी पार्टियां देश की तानाशाही सरकार के खिलाफ और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रही हैं। आइए बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हों। आइए लोकतंत्र बचाएं”। ‘इन्कलाब जिंदाबाद’।

दिल्ली की जनता जागरूक है

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ”सुबह के 10 बजे हैं और लोग पहले से ही भारी संख्या में जमा हो चुके हैं। देश भर से लोग अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आए हैं. दिल्ली की जनता जागरूक है” कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वह गिरफ्तार हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली की चिंता है और वे उनके लिए संदेश भेज रहे हैं।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे दिल्ली

इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव दिल्ली पहुंच चुके है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “भाजपा की चिंता यह है कि वह (सत्ता से) जा रही है। यह एक नया आविष्कार है कि ईडी, सीबीआई और आईटी को तैनात किया गया है और चंदा जुटाया गया है। ब्रह्मांड में किसी ने भी भाजपा जितना झूठ नहीं बोला है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी दुनिया में बीजेपी की आलोचना हो रही है।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 17, 2026

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026