---Advertisement---

Jawaharlal Nehru University: चुनाव समिति के चयन को लेकर JNU में एबीवीपी और वाम समर्थित ग्रुप के बीच हुई हिंसक झड़प, कई छात्र घायल

Jawaharlal Nehru University: दिल्ली के Jawaharlal Nehru University (जेएनयू) में एबीपी और लेफ्ट समर्थित छात्र समूहों के बीच जमकर झड़प देखी गई। आपको बता दें कि गुरूवार को देर रात दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमे कई छात्रों की घायल होने की खबर है। Jawaharlal Nehru University के एक अधिकारी ने बताया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2024 12:58 अपराह्न

Jawaharlal Nehru University
Follow Us
---Advertisement---

Jawaharlal Nehru University: दिल्ली के Jawaharlal Nehru University (जेएनयू) में एबीपी और लेफ्ट समर्थित छात्र समूहों के बीच जमकर झड़प देखी गई। आपको बता दें कि गुरूवार को देर रात दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमे कई छात्रों की घायल होने की खबर है। Jawaharlal Nehru University के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसका एक कथित वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों गुट आपस में लड़ाई करते नजर आ रहे है। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी साइकिल उठाकर फेंक रहा है। इस दौरान जमकर लाठियां चली।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वाम समर्थित समूहों (जेएनयूएसयू) के सदस्यों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर विवाद के कारण शुरू हुई यह घटना गुरुवार की रात हिंसा में बदल गई, जिससे प्रभावित छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

वहीं एबीवीपी के अध्यक्ष उमेश चंद्र अजमेरा ने कहा कि वामपंथी छात्र चुनाव प्रक्रिया में धांधली करने की कोशिश कर रहे थे। स्कूल ऑफ लैंग्वेज के छात्रों ने इस पर आपत्ति जताई। जिसके बाद पूरी प्रक्रिया 3 से 4 घंटे तक रूकी रही।

Jawaharlal Nehru University
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

Jawaharlal Nehru University मामले में दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमे दोनों ही तरफ से शिकायत मिली है। हम शिकायतों का जांच कर रहे है। वहीं पुलिस को 3 लोगों को घायल होने की भी जानकारी मिली है।

कुलपति ने कहा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी

खबरों के मुताबिक जेएनयू प्रशासन परिसर में शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने आश्वासन दिया कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, भले ही उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

RBSE 12th Result 2026

मार्च 30, 2026

Delhi DoE Result 2026

मार्च 30, 2026

Nitish Kumar

मार्च 30, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026