Jharkhand Protest: बीते कई दिनों से झारखंड के छात्र कई दिनों से जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे है। इसी बीच सरकार और छात्र छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच पहली बातचीत हुई है। दोनों ही तरफ से इस बातचीत को सकारात्मक बताई जा रही है।
छात्र प्रतिनिधिमंडल और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म होने के बाद, छात्र नेता रवींद्र पासवान ने राज्य सरकार से 10 अगस्त से पहले उनकी मांगें मानने और उन्हें पूरा करने की अपील की है। क्योंकि प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने साफ कह दिया है कि 10 अगस्त को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा का घेराव करेंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी जानकारी।
सरकार से मुलाकात के बाद क्या बोले छात्र नेता?
छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म होने के बाद, छात्र नेता रवींद्र पासवान ने राज्य सरकार से 10 अगस्त से पहले उनकी मांगें मानने और उन्हें पूरा करने की अपील की है। रवींद्र पासवान ने कहा कि “सरकारी प्रतिनिधियों और हमारे छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत का पहला दौर पूरा हो गया है। आज की बैठक में हमने अपनी सभी मुख्य मांगों के बारे में विस्तार से बताया। सरकारी प्रतिनिधियों ने हमारी बातें ध्यान से सुनीं और भरोसा दिलाया कि वे हमारी चिंताओं पर विचार करेंगे। सरकार के साथ यह बातचीत का सिर्फ़ पहला दौर था, हमारी बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई है।
VIDEO | Ranchi, Jharkhand: As talks between the students’ delegation and government representatives conclude, Student Leader Ravindra Paswan urges the state government to accept and fulfil their demands before the 10th of August.
Paswan says, “The first round of talks between… pic.twitter.com/VFXd20Texv
— Press Trust of India (@PTI_News) August 7, 2026
10 अगस्त को राज्य विधानसभा का घेराव करने का हमारा प्लान तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। हालांकि, अगर सरकार 10 अगस्त से पहले हमारी सभी मांगें लिखित रूप में और हूबहू मान लेती है और उन्हें पूरा करती है, तो हम अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लेंगे। वरना, आंदोलन जारी रहेगा।”
छात्रों से मुलाकात के बाद सरकार ने रखा अपना पक्ष
उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, “छात्रों के विभिन्न समुहों, स्टेक होल्डर से यह प्रतिनिधिमंडल मिलता रहेगा। आज जिस तरह हम लोग छात्रों के एक समूह से मिले हैं, अभी NSUI, JCM और ACS के लोग हैं। इन सभी से हम लोग मिलेंगे।
#WATCH रांची, झारखंड। उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, “छात्रों के विभिन्न समुहों, स्टेक होल्डर से यह प्रतिनिधिमंडल मिलता रहेगा। आज जिस तरह हम लोग छात्रों के एक समूह से मिले हैं, अभी NSUI, JCM और ACS के लोग हैं। इन सभी से… pic.twitter.com/zSeZuxBM6a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 8, 2026
इसके अलावा हम लोग एक मेल आईडी (JPSSC.feedback@gmail.com) जारी कर रहे हैं। कोई भी छात्र, कोई भी व्यक्ति, कोई भी स्टेक होल्डर अपना सुझाव दे सकता है और हम लोग तमाम सुझावों के आधार पर एक सामुहिक निर्णय लेने का विचार रखते हैं।







