---Advertisement---

Lok Sabha Result 2024: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, निरहुआ शुरुआती रुझानों में पीछे! क्या बाज़ी मार ले जाएंगे मनोज तिवारी?

Lok Sabha Result 2024: भोजपुरी सिनेमा से चुनाव लड़ है पवन सिंह, निरहुआ शुरुआती रुझानों में काफी पीछे हो गए हैं। इसके साथ ही मनोज तिवारी आगे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 4, 2024 3:13 अपराह्न | Updated: जून 4, 2024 6:44 अपराह्न

Lok Sabha Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Result 2024: देश में 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनावों के परिणाम आज आ रहे हैं। इन चुनावों में इंडिया गठबंधन और NDA के बीच काफी तगड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। NDA 292 पर चल रहा है तो वहीं इंडिया गठबंधन 234 पर चल रहा है। इस तरह 543 लोकसभा सीटों पर काफी भयंकर घमासान देखने को मिल रहा है। वैसे तो इस बार के आम चुनावों में कई नामी हस्तियां चुनाव लड़ रही हैं। लेकिन हम आपको भोजपुरी सिनेमा के सितारों के शुरुआती रुझानों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आम चुनावों में भोजपुरी सिनेमा के सितारों का हाल

सुपरस्टार कहे जाने वाले मनोज तिवारी, निरहुआ और पवन सिंह के चुनाव परिणामों को जानते हैं। ये तीनों सितारे भोजपुरी जगत के बड़े नाम हैं। लेकिन राजनीति में मनोज तिवारी के अलावा निरहुआ और पवन सिंह का बहुत बुरा हाल है।

मनोज तिवारी चल रहे आगे

मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने इंडिया गठंबंधन के कन्हैया लाल बसपा के अशोक कुमार खड़े हैं। शुरुआती रुझानों में मनोज तिवारी अभी तक सबसे आगे चल रहे हैं। मनोज तिवारी कन्हैया कुमार 81000 से ज्यादा वोटों पर आगे चल रहे हैं।

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का बुरा हाल

भोजपुरी सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने सपा के धमेंद्र यादव और बसपा के मशहूद सबीहा अंसारी है। यहां पर सबसे आगे धमेंद्र यादव और निरहुआ दूसरे नंबर पर 84141 वोटों से पीछे चल रहे हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार हैं।

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पिछड़े

वहीं, कराकाट सीट पर भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर पहले नंबर पर इंडिया गठबंधन और सीपीआई उम्मीदवार राजा राम सिंह 43000 वोटों से ज्यादा आगे चल रहे हैं। यहां पर NDA के उपेंद्र कुशवाहा दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह 52140 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

अभी तक के शुरुआती रुझानों में भोजपुरी सिनेमा के सितारों की बात करें तो मनोज तिवारी ने अच्छी पकड़ बनाई हुई है। वहीं, पर पवन सिंह और निरहुआ काफी पीछे चल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026