---Advertisement---

PM Modi, CM Yogi, Devendra Fadnavis के हिस्से खुशी! Rahul Gandhi, Nana Patole, Sharad Pawar को झटका; विपक्ष का अगला कदम क्या?

Maharashtra Election Result 2024: 'कहीं खुशी, कहीं निराशा!' इस पंक्ति का इस्तेमाल ऐसे मौकों के लिए जाता है जब किसी एक खेमे में खुशी तो वहीं दूसरे खेमे में निराशा हो। ये पंक्ति आज महाराष्ट्र के सियासत को चरितार्थ करती नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 23, 2024 6:48 अपराह्न | Updated: नवम्बर 24, 2024 12:38 पूर्वाह्न

Maharashtra Election Result 2024
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Election Result 2024: ‘कहीं खुशी, कहीं निराशा!’ इस पंक्ति का इस्तेमाल ऐसे मौकों के लिए जाता है जब किसी एक खेमे में खुशी तो वहीं दूसरे खेमे में निराशा हो। ये पंक्ति आज महाराष्ट्र के सियासत को चरितार्थ करती नजर आ रही है। दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम (Maharashtra Election Result 2024) जारी होने के बाद NDA में खुशी है तो वहीं MVA को निराशा हाथ लगी है।

NDA को मिले इस प्रचंड बहुमत को पीएम मोदी और देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की साख के लिए खास बताया जा रहा है। वहीं शरद पवार, राहुल गांधी, नाना पटोले व अन्य विपक्षी नेताओं के लिए चुनावी नतीजे हैरान करने वाले हैं। सवाल ये भी उठ रहा है कि महाराष्ट्र और यूपी उपचुनाव (UP Bypolls) में मिली पटखनी के बाद INDIA गठबंधन का अगला कदम क्या होगा?

Maharashtra Election Result 2024- PM Modi, CM Yogi, Devendra Fadnavis के हिस्से खुशी!

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस के लिए महाराष्ट्र चुनाव बेहद अहम थे। इसके पीछे लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम का तर्क दिया जा रहा था। दरअसल, 2024 लोकसभा में महायुति को महाराष्ट्र में करारा झटका लगा था। इस दौरान BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को महज 17 सीटें मिली थीं। विपक्ष यहां सभी को चौंकाते हुए 30 सीट जीतने में सफल रही थी। ऐसे में अब पटखनी से उभरकर विधानसभा चुनाव 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इस क्षण को पीएम मोदी, देवेन्द्र फडणीस व महायुति के अन्य नेताओं के लिए खुशी का क्षण बताया जा रहा है।

आंतरिक कलह के साथ अन्य कई आरोपों को झेल रही BJP के लिए यूपी उपचुनाव में हुई जीत संजीवनी के समान है। इस जीत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के।लिए बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। इसके पीछे लोकसभा चुनाव 2024 का तर्क है। लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी में 37 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) गठबंधन को यहाँ महज 36 सीटें मिली थीं। यही वजह था कि विधानसभा उपचुनाव (Assembly Bypolls) बीजेपी और सीएम योगी के लिए साख का विषय था। RSS, स्थानीय नेतृत्व से तमाम अनबन की खबरों के बीच बीजेपी गठबंधन ने कीर्तिमान रचते हुए 9 में से 7 सीटों पर जीत हासिल कर लिया है। इसी कारण सीएम योगी व यूपी प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं के लिए ये खुशी का क्षण है।

Rahul Gandhi, Sharad Pawar व अन्य MVA नेताओं के लिए बड़ा झटका!

महाराष्ट्र में मिली करारी हार महा विकास अघाड़ी (MVA) के लिए चिंता का विषय है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम राहुल गांधी, नाना पटोले और शरद पवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद महा विकास अघाड़ी के पक्ष में एक माहौल बना था। हालांकि, MVA के नेता मौके को भुना न सके। एमवीए में चुनावी दौर के बीच ही सीएम फेस को लेकर खींचतान देखने को मिली थी। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के बीच असंतुलन नजर आया था। ऐसे में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का परिणाम निश्चित रुप से राहुल गांधी, शरद पवार और अन्य शीर्ष नेताओं के लिए चिंता का विषय है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद विपक्ष का अगला कदम क्या?

यूपी विधानसभा उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव विपक्ष के लिए चिंता का विषय हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर JMM के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) ने बेहतर किया है। लेकिन इन दोनों स्थानों पर विपक्षी गठबंधन को मिली हार कई सवालों को जन्म दे रही है। इसमें से एक सवाल ये भी है कि विपक्ष का अगला कदम अब क्या होगा? विपक्ष की ओर से इस सवाल का अभी तक कोई आधिकारिक जवाब तो नहीं दिया गया है।

हालांकि, टिप्पणीकार जरूर इस गंभीर मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि बिहार और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के लिए ये एक सबक के समान है। सबसे पहले विपक्षी दलों को आपसी सामंजस्य बेहतर कर चुनावी मैदान में उतरना होगा। चुनावी दौर के बीच आंतरिक कलह और नेता चुने जाने से जुड़े मसलों को छोड़ चुनाव जीतने पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। इसके अलावा भी कुछ विशेष रणनीति पर ध्यान देना होगा तब जाकर विपक्ष अपने प्रतिद्वंदी को चुनौती दे पाने में सफल हो सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026