---Advertisement---

MP Election 2023: Jabalpur से Priyanka Gandhi Vadra ने Shivraj सरकार को बताया घोटालों की सरकार, जानें किन योजनाओं की दी गारंटी

MP Election 2023: एमपी में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं । आज 12 जून 2023 को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने एमपी चुनाव 2023 (MP Election 2023) का जबलपुर से शंखनाद कर दिया। इसके साथ ही जबलपुर से कांग्रेस ने विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 12, 2023 9:04 अपराह्न

MP Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

MP Election 2023: एमपी में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं । आज 12 जून 2023 को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने एमपी चुनाव 2023 (MP Election 2023) का जबलपुर से शंखनाद कर दिया। इसके साथ ही जबलपुर से कांग्रेस ने विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में कांग्रेस महासचिव ने पीएम मोदी (PM Modi) पर जमकर निशाना साधा। तो प्रदेश की शिवराज सरकार को घोटाले की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग हर महीने एक घोटाला किया जा रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीएम की गालियों से भाजपा के घोटालों की लिस्ट है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर एमपी की जनता को पुरानी पेंशन से लेकर कई योजनाओं का तोहफा देने की घोषणा कर डाली।

प्रियंका ने किए कई चुनावी वादे

अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए प्रियंका गांधी ने जबलपुर की धरती से प्रदेश की जनता को कई तोहफे देने की घोषणा कर दी। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर
1-100 यूनिट तक बिजली बिल माफ, 200 यूनिट पर बिल हाफ
2-हर महीने महिलाओं को 1500 रु की आर्थिक सहायता
3-500 रुपए में गैस सिलेंडर
4- कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ
5-किसानों का कर्ज माफ करेंगे

इसे भी पढ़ेः AAP की महारैली कर CM Kejriwal ने भरी हुंकार, अध्यादेश कोे बताया ‘तानाशाही’

शिवराज सरकार को बताया घोटालों की सरकार

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन के दौरान शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा इसे घोटालों की सरकार की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि इस सरकार की असलियत जनता के सामने है। इनके राज में राशन घोटाला, स्कॉलरशिप घोटाला, व्यापमं घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, ई-टेंडर जैसे न जाने कितने घोटालों को हर महीने अंजाम दिया जा रहा है। इस सरकार ने 220 महीनों की सरकार में भाजपा ने करीब 225 घोटालों को अंजाम दे दिया है। इन्होंने महाकाल कॉरीडोर को भी नहीं छोड़ा।

इसे भी पढेंः Covid Pandemic Report: जांचकर्ताओं ने किया चीन की साजिश का भंडाफोड़, जानें सेना से वुहान लैब में कैसे लीक हुआ कोरोना वायरस?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026