---Advertisement---

MP Kirron Kher ने दिया ऐसा बयान कि मच गया बवाल, AAP-Congress ने कहा माफी मांगें सांसद

सांसद किरण खेर के द्वारा दिया गया एक बयान खूब वायरल हो रहा है। इस बयान में वोटर्स को चप्पलों से मारे जाने की बात कहीं जा रही है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 17, 2023 11:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Kirron Kher: चडीगढ़ से बीजेपी सांसद किरण खेर गुरुवार से सुर्खियों में है। सांसद किरण खेर ने अपने क्षेत्र वोटर्स को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिसकी वजह से विपक्ष की पार्टियों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है। बता दें कि चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर गुरुवार को अपने क्षेत्र के दौरे पर थी इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कुछ ऐसी अनुचित भाषा का प्रयोग किया जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गई है।

 वोटर्स को लेकर कही ये बात

लोकसभा का चुनाव जैसे – जैसे नजदीक आ रहा है नेताओं ने अपने बयान बाजी भी शुरू कर दिया है। ऐसे में सांसद किरण खेर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि ” हमें अपने क्षेत्र के वोटर्स पर लानत है, ऐसे वोटर्स को चप्पलों से मारना चाहिए। वहीं उनके द्वारा की गई इस तरह के अभद्र भाषा के प्रयोग के बाद उनका वीडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोगों सांसद से माफी मांगने की गुहार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab University: अनुदान को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी और Mann सरकार आमने-सामने, जानें

कांग्रेस और आप ने की माफी की मांग

सांसद के द्वारा बोले गए इस भाषा को लेकर अब पंजाब में राजनीति गरम हो गया है । कांग्रेस और आप लगातार उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे ने भी सांसद किरण खेर के द्वारा कहीं गई इस अभद्र भाषा पर खेद जताया है । दीपा दुबे ने कहा है कि “अगर कोई वोटर्स सांसद को वोट नहीं देता है तो उसे चप्पलों से मारे जाने की बात की जा रही है।”

वहीं उन्होंने सड़कों के बनाने वाले बयान को लेकर कहा कि ” कोई भी सांसद अपनी जेब से सड़क बनवाने के लिए पैसा नहीं देता है। उन्होंने जिस तरह की गलत भाषा का प्रयोग वोटर्स के लिए किया सांसद किरण खेर को आगे आकर माफी मांगना चाहिए।

ये भी पढ़ें: PSEB Admission: अभियान की सफलता से Mann सरकार गदगद, बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026