---Advertisement---

Nitish Kumar के शपथ ग्रहण के बीच Tejashwi Yadav की प्रतिक्रिया, JDU को लेकर किया बड़ा दावा

Nitish Kumar: कहते हैं सियासत संभावनाओं का खेल हैं और यहां कब, क्या हो जाएगा किसी को अंदाजा नहीं। कुछ ऐसा ही हो रहा है बिहार की सियासत के साथ। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज लंबे समय से चली आ रही सियासी अटकलों पर विराम लगाते हुए BJP के समर्थन से फिर बार बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 28, 2024 5:58 अपराह्न

Nitish Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Nitish Kumar: कहते हैं सियासत संभावनाओं का खेल हैं और यहां कब, क्या हो जाएगा किसी को अंदाजा नहीं। कुछ ऐसा ही हो रहा है बिहार की सियासत के साथ। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज लंबे समय से चली आ रही सियासी अटकलों पर विराम लगाते हुए BJP के समर्थन से फिर बार बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ले ली है। इन सबके बीच भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री के रुप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है।

बिहार में इस नई सरकार के बनने के बाद RJD नेता व राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने JDU पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है और कहा है कि “जेडीयू 2024 तक खत्म हो जाएगी।” इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री बताकर उन पर निशाना भी साधा है।

Nitish Kumar का शपथ ग्रहण

बिहार में सियासी उठा-पटक के बीच आज महागठबंधन की सरकार गिर गई और अंतत: नीतीश कुमार ने भाजपा के समर्थन से 9वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई है। सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ ही बिहार BJP के अध्यक्ष सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

इसके अलावा JDU नेता विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं BJP की ओर से प्रेम कुमार, नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने वाले श्रवण कुमार व पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

Tejashwi Yadav का दावा

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इस सियासी घटनाक्रम के बाद अपना पक्ष रखा है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “JDU एक पार्टी के रूप में 2024 में खत्म हो जाएगी।” इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को थका हुआ नेता भी करार दिया है।

सीएम नीतीश कुमार द्वारा श्रेय लेने वाले आरोप पर तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि हम उन कार्यों की क्रेडिट लेते हैं जो हमने कर दिखाया है। उन्होंने ये भी कहा कि इस 18 माह के कार्यकाल में हमने लाखों युवाओं को रोजगार दिया है और खेल से लेकर आईटी व पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Arvind Kejriwal

फ़रवरी 27, 2026

AI Summit 2026

फ़रवरी 26, 2026

Nitesh Rane

फ़रवरी 25, 2026

Keralam

फ़रवरी 24, 2026

Mohan Bhagwat

फ़रवरी 24, 2026