---Advertisement---

Biden के आदेश पर USA ने मार गिराया अलास्का के आकाश में उड़ रहा रहस्यमयी ऑब्जेक्ट, जानें क्या है पूरा मामला

USA: चीन के जासूसी बैलून से अमेरिका अभी ठीक से उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार को लगभग 40 हजार फीट की ऊंचाई एक और हवा में तैरती रहस्यमयी वस्तु ने उसकी नींद उड़ा दी है। लेकिन इस बार अमेरिका ने कोई रिस्क नहीं लिया और राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe Biden) के आदेश पर अलास्का ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 11, 2023 11:19 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

USA: चीन के जासूसी बैलून से अमेरिका अभी ठीक से उबर भी नहीं पाया था कि शुक्रवार को लगभग 40 हजार फीट की ऊंचाई एक और हवा में तैरती रहस्यमयी वस्तु ने उसकी नींद उड़ा दी है। लेकिन इस बार अमेरिका ने कोई रिस्क नहीं लिया और राष्ट्रपति जो बाइडेन(Joe Biden) के आदेश पर अलास्का के पूर्वोत्तर हिस्से में कनाडा के पास एक अमेरिकी जेट ने मार गिराया। व्हाइट हाउस की तरफ से शुक्रवार को ही इस घटना की पुष्टि कर  बताया गया कि यह एक कार जितने आकार की एक वस्तु थी जो गुब्बारे से अलग हवा में स्थिर तरीके से तैर रही थी।

ये भी पढ़ेंः लेखिका तस्लीमा नसरीन का इस्लामिक कट्टरपंथियों पर तंज, बोली- ‘ अल्लाह की दी सजा है! Turkey Earthquake’

जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा

व्हाइट हाउस के जॉन किर्बी इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि “चीनी गुब्बारे से अलग, यह वस्तु गतिशील नजर नहीं आ रही थी, यह खुद हवा की दया पर थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को इस तरह की चीज के अमेरिका में दाखिल होने की जानकारी दी गई,तो उन्होंने इसे जल्द से जल्द मार गिराने के आदेश दिया।” उन्होंने मीडिया को आगे बताते हुए कहा कि “अभी उस वस्तु के बारे में कई जानकारियां अज्ञात हैं,लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका को यह उम्मीद है कि अमेरिका के एरिया में इसके उतरने के बाद इसकी जानकारी मिलेगी” वहीं एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि जहां वह वस्तु जमीन पर गिरी है वहां पर ठंड से जमा हुआ जल क्षेत्र है। वह वस्तु 40000 फिट की ऊंचाई पर उड़ रही थी जिसकी वजह से नागरिक उड़ानों को भी खतरा पैदा हो सकता था।

एक चीनी गुब्बारे को भी गिराया था

आपको बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में एक चीनी जासूसी गुब्बारे को मार के गिराना पड़ा था। पिछले 4 फरवरी को ही एक जासूसी गुब्बारा अमेरिकी क्षेत्र में दाखिल हुआ था जिसे अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना तट के ऊपर एक मिसाइल छोड़कर मार गिराया था। करीब 200 फुट लंबे गुब्बारे के बरामद मलबे के अंदर लगे इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा अधिकारी जांच कर निष्कर्ष निकालने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ेंः NSA Doval की Putin से मुलाकात ने मचाई आतंकियों में हलचल,बोले-आतंकवाद पर रणनीतिक अलायंस बना निबटेंगे दोनों देश

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Pakistan Afghanistan Conflict

फ़रवरी 27, 2026

Arvind Kejriwal

फ़रवरी 27, 2026

PM Modi Israel Visit

फ़रवरी 27, 2026