---Advertisement---

नीट पेपर लीक मामले में PM Modi ने तोड़ी चुप्पी! प्रोटेस्ट के बीच क्या सीजेपी को मिलेगी खुशखबरी! जानें सबकुछ

PM Modi: दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते कई दिनों से नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आंदोलन जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 21, 2026 12:11 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: दिल्ली के जंतर मंतर पर बीते कई दिनों से नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आंदोलन जारी है। सोनम वांगुचक पिछले 20 से अधिक दिनों से भूख हड़ताल पर है। वहीं सीजेपी की तरफ से बीते दिन यानि 20 जुलाई को बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद मार्ग पर आगे बढ़े,

जिसके बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। जिससे स्थिति बेहत तनावपूर्ण गई। वहीं इस मामले में विपक्ष भी पूरी तरह से एकजुट नजर आ रहा है। अब इस मामले में पीएम मोदी ने चुप्पी तोड़ दी है और विपक्ष को करारा जवाब दिया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।

नीट पेपर लीक मामले में PM Modi ने तोड़ी चुप्पी

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “NEET परीक्षा के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया कि गड़बड़ी की रिपोर्ट मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की; तेरह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा, छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए, बिना किसी देरी के दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई और नतीजे घोषित किए गए।

उन्होंने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने दोषियों को सज़ा देने और मिलकर एक ऐसी व्यवस्था बनाने पर ज़ोर दिया जिसमें कोई खामी न हो।”

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ घोर पाप – PM Modi

नीट पेपर लीक मामले में पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में बड़ा बयान दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसे अपराध युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और यह घोर पाप है। उन्होंने बताया कि सरकार ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया, दोबारा परीक्षा कराई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था को और मजबूत बनाया।

पीएम मोदी ने विपक्ष से भी इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करने की अपील की। गौरतलब है कि बीते दिन हुए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया थी। वहीं अब देखना होगा कि क्या सरकार सीजेपी के मांगो को मानती है या फिर आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

कल का मौसम 12 September 2026

सितम्बर 11, 2026

Bullet Train

सितम्बर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 11, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 11, 2026