---Advertisement---

PM Modi ने Rahul Gandhi पर कसा तंज, बोले- लंदन में भारत को इस तरह दर्शाना गलत

पीएम मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा। पीएम ने कहा कि लंदन में जाकर भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करना गलत है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 13, 2023 10:50 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: पीएम मोदी रविवार को कर्नाटक के दौरे पर थे। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान पीएम ने वहां पर आए हुए लोगों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के द्वारा लंदन में दिए गए स्पीच पर खेद जहीर किया। पीएम मोदी ने कहा कि विदेश में जाकर इस तरह से भारत को प्रदर्शित करना गलत हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश के बाहर इस तरह से स्पीच नहीं देना चाहिए।

हुबली – धारवाड़ में योजनाओं की शुरुआत

पीएम मोदी देश के विकास के लिए अलग – अलग तरह की परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने कर्नाटक के हुबली में पहुंचकर कई योजनाओं का शिलन्यास किया। इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ” भारत लोकतंत्र के मायने में सबसे बड़ा देश है। ऐसे में किसी भी विदेशी जमीन पर जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

कुछ लोग हमेशा भारत के लोकतंत्र को लेकर विदेशों में जाकर गलत तरीके की बातें करते हैं उन्हें, देश के बाहर इस तरह की बातें नहीं करना चाहिए।” पीएम मोदी ने अपने आपको सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि “ये मेरा सौभाग्य था कि मैंने लंदन में जाकर भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा का अनावरण किया था लेकिन अब लंदन में ही भारत के लोकतंत्र पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। ऐसा करने वालों को एक बार देश की गरिमा का भी ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:Bengaluru-Mysuru Expressway: अब महज 75 मिनट में पहुंचेंगे बेंगलुरु से मैसूर, PM Modi

कर्नाटक का होगा दोगुनी रफ्तार से विकास

पीएम मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान कहा कि “अब कर्नाटक का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता। कर्नाटक के प्रत्येक गांव और शहर में डबल इंजन की सरकार रोजगार के अवसर पैदा करेगी।” धरवाड़ में कुछ समय के बाद एक नई धरा का जन्म होगा। बीजेपी की सरकार यहां के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

ये भी पढ़ें: UP में अब भू माफियाओं की खैर नहीं, CM Yogi ने दिया ये निर्देश

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026