---Advertisement---

रिमोट कंट्रोल को लेकर सियासत शुरू, मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM Modi से पूछा- Nadda किसके इशारे पर करते हैं काम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और बीजेपी को घेरते हुए कहा है कि " पीएम मोदी ये जवाब दें की जेपी नड्डा का रिमोट कंट्रोल किसके पास है।"

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 21, 2023 11:11 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: कुछ महीनों में ही कर्नाटक का विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष के द्वारा लगातार वार -पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है। ये वार – पलटवार सोमवार को भी देखने को मिला। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोमवार को केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान कुछ समय पहले पीएम मोदी के द्वारा कहे गए रिमोट कंट्रोल वाले बयान का भी उन्होंने जिक्र किया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ” अगर मेरा रिमोट कंट्रोल कहीं और है तो पीएम मोदी ये बता दें कि जेपी नड्डा का रिमोट कंट्रोल किसके पास है।”

राहुल गांधी को परेशान करने की हो रही है साजिश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि “बीजेपी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हमेशा परेशान करने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी जब भी सच बोलते हैं, उन्हे इसी तरह से परेशान किया जाता है। कांग्रेस के लोगों लेकिन किसी से भी डरने वाले नही है।”

ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ के दर पर CM Yogi की दस्तक, पूजा और दर्शनों का लगाया शतक

जेपी नड्डा का रिमोट कंट्रोल कहा है ?

कांग्रेस पार्टी की तरफ अयोजित बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जमकर पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ये जवाब दें कि जेपी नड्डा का रिमोट कंट्रोल किसके पास हैं। ठीक हैं अगर मेरा रिमोट कंट्रोल किसी और के पास है। लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जब भी कुछ बोलना होता है वह किससे परमिशन लेते हैं।

ये बोले थे पीएम मोदी

बता दें कि बीते फरवरी के महीने में पीएम मोदी बेलगावी के दौरे पर थे। जहां पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया था। पीएम ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कहा था कि ” कांग्रेस में अभी तक अध्यक्ष ही नहीं है। जो अध्यक्ष बने हुए हैं उनका रिमोट कंट्रोल किसी और के ही पास है। वहीं उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़ा किया था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: Gehlot के मंत्रीपुत्र ने ही कसा Rahul Gandhi पर बड़ा तंज,बोला- ‘शेर शेर बोलकर पप्पू दिखा रहे हो’

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 5, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 5, 2026