---Advertisement---

कांग्रेस सांसद अधीर Adhir Ranjan Chowdhury को बड़ी राहत, निरस्त होगा लोकसभा से हुआ निलंबन

Adhir Ranjan Chowdhury: संसद के मानसून सत्र के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने PM Modi पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 30, 2023 4:11 अपराह्न

Adhir Ranjan Chowdhury
Follow Us
---Advertisement---

Adhir Ranjan Chowdhury: संसद से निलंबित चल रहे कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के लिए राहत की खबर है। रंजन चौधरी के निलंबन को हटाने के प्रस्ताव को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति (Privilege Committee of Lok Sabha) ने बुधवार, 30 अगस्त को मंजूरी दे दी। मानसून सत्र के दौरान उन्हें एक टिप्पणी के चलते निलंबित कर दिया गया था। आज संसद की विशेषाधिकार समिति की बैठक में अधीर रंजन चौधरी ने अपना पक्ष रखा। जिसके बाद समिति ने उनका निलंबन रद्द करने का निर्णय लिया।

‘किसी को ठेस पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था’

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य सुनील सिंह इस विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष हैं। समिति के सामने अपना पक्ष रखते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि किसी को ठेस पहुंचाना या किसी को नाराज करने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी। उन्होंने वह टिप्पणी किसी और संदर्भ में की थी। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, समिति ने अधीर रंजन चौधरी का निलंबन रद्द करने के लिए पहले वोटिंग करवाई, फिर एक प्रस्तवा पारित किया। समीक्षा के लिए इस प्रस्ताव की प्रति जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेज दी जाएगी।

क्यों निलंबित हुए थे अधीर रंजन चौधरी ?

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुई संसद के मॉनसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके व्यवहार के बारे में कुछ टिप्पणियां की थी। जिसके बाद 10 अगस्त को उन्हें गलत आचरण के चलते संसद से निलंबित कर दिया गया था। अधीर रंजन चौधरी को निलंबित करने का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में पेश किया था, जिसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026