---Advertisement---

Punjab News: भगवंत मान ने संगरूर में विधायकों और मंत्रियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा, जानें पूरी खबर

Punjab News: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तैयारियों को जायजा लिया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। आपको बता दें कि बुधवार को सीएम भगवंत मान ने आप के मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की और आगामी ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 4, 2024 3:03 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तैयारियों को जायजा लिया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। आपको बता दें कि बुधवार को सीएम भगवंत मान ने आप के मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। बता दें कि इससे पहले भी मान ने अपने भाषण में कहा था कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी लोकसभा सीट जीत रही है। मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि आप पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिसे देखते हुए भगवंत मान ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

भगवंत मान ने मंत्रियों और विधायकों को दिया निर्देश

खबरों के मुताबिक चर्चा के दौरान सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्रियों और विधायकों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाओं के पास जाकर आम आदमी पार्टी द्वारा इन 2 सालों में किए गए विकास के बारे में बताने के लिए कहा है। इसके अलावा उन्होंन सकारात्मक अभियान चलाने के लिए कहा है। वहीं मान ने विधायकों को कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें इसके अलावा गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएं।

Punjab News: मीटिंग में यह नेता रहें मौजूद

गौरतलब है कि संगरूर लोकसभा सीट से आप ने गुरमीत सिंह मीत हेयर को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि मीटिंग में गुरमीत सिंह मीत हेयर के अलावा क्षेत्र से उनके दो अन्य कैबिनेट सहयोगी हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा मौजूद रहे। इसके अलावा कई अन्य विधायक मौजूद रहें। जिनमे बरिंदर कुमार गोयल, लाभ सिंह उगोके, कुलवंत सिंह पंडोरी, मोहम्मद जमील उर रहमान और नरिंदर कौर भरज मीटिंग में मौजूद थे। मीटिंग खत्म होने के बाद हरपाल सिंह चीमा ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी किसान विरोधी है राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026