---Advertisement---

Rahul Gandhi: मोहब्बत के सिपाही! उत्तराखंड वाले ‘मोहम्मद दीपक’ से मिल गदगद हुए LoP, एकता और भाईचारे पर जिक्र कर कही बड़ी बात

नई दिल्ली में आज Rahul Gandhi ने कोटद्वार निवासी मोहम्मद दीपक से मुलाकात कर उनका हौसला-अफजाई किया है। राहुल गांधी और मोहम्मद दीपक के मुलाकात की तस्वीर कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 23, 2026 2:48 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: कोटद्वार से निकल कर मोहम्मद दीपक आज लुटियन्स दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की है। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम चलाने वाले मोहम्मद दीपक देखते ही देखते राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गए। उन्होंने अपने कृत्य से ऐसे लोगों को प्रभावित किया कि राहुल गांधी भी खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक पाए।

कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से राहुल गांधी और मोहम्मद दीपक के मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की गई है। इस मुलाकात में दोनों को भाई और साथ ही मोहब्बत का सिपाही बताया गया है। एकता और भाईचारे से जुड़ा संदेश भी कांग्रेस के हवाले से साझा किया गया है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

उत्तराखंड वाले ‘मोहम्मद दीपक’ से मिले Rahul Gandhi

नई दिल्ली में आज राहुल गांधी की मुलाकात उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी मोहम्मद दीपक से हुई है।

इस मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से साझा की गई है। इस मुलाकात को खास बताया जा रहा है। कांग्रेस ने राहुल गांधी और मोहम्मद दीपक को दो भाई और मोहब्बत के सिपाही के रूप में पेश किया है।

पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “मोहम्मद दीपक ने एकता, भाईचारे और हिम्मत की वो मिसाल पेश की है- जो देश के हर युवा को अन्याय और नफरत के खिलाफ लड़ने का हौसला देगा। दीपक ‘मोहब्बत की दुकान’ के योद्धा हैं- पूरे देश को इन पर गर्व है।” इस दौरान राहुल गांधी और मोहम्मद दीपक के मुलाकात से जुड़ी तस्वीर साझा की गई है।

कोटद्वार में हुई झड़प के बाद चर्चा में आए ‘मोहम्मद दीपक’

जिम संचालक मोहम्मद दीपक की दिनचर्या 26 जनवरी की सुबह तक बेहद सामान्य थी। उसी दिन सुबह कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार की नेमप्लेट पर लिखे ‘बाबा’ शब्द को लेकिर विवाद होता है। हिंदू संगठन इस शब्द पर आपत्ति जताते हुए इसे हटाने की बात करते हैं। तभी मोहम्मद दीपक बीच में आकर दुकानदार का बचाव करते हैं।

इसके बाद जिम संचालक मोहम्मद दीपक को निशाने पर लिया जाता है। उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन होते हैं। इस घटनाक्रम ने मोहम्मद दीपक को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया। इसी क्रम में राहुल गांधी ने भी आज उनसे मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई किया है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मोहम्मद दीपक भी प्रसन्न नजर आए और अपनी हिम्मत बढ़ने की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karnataka Politics

फ़रवरी 23, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 23, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 23, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 23, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 23, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 23, 2026