---Advertisement---

शेयर मार्केट में हुए नुकसान को लेकर Rahul Gandhi ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा ‘घोटाले की JPC’.., जानें डिटेल

Rahul Gandhi: नतीजें आने के बाद सियासी पारा गरमाया हुआ है। इसी बीच राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2024 10:29 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव के नतीजें आने के बाद सियासी पारा गरमाया हुआ है। इसी बीच राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है। गौरतलब है कि लोकसभा नतीजें के दिन शेयर मार्केट में भारी गिरवाट देखी गई थी। इसी को लेकर राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाए हुए है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने कहा कि “पहली बार हमने देखा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर टिप्पणी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शेयर बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 4 जून को शेयर बाजार में तेजी रहेगी और आप सभी को निवेश करना चाहिए और ऐसा ही वित्त मंत्री ने भी कहा। अमित शाह कहते हैं कि 4 जून से पहले शेयर खरीद लें, 19 मई को पीएम मोदी कहते हैं कि शेयर बाजार 4 जून को सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे”।

कांग्रेस ने जेपीसी जांच की उठाई मांग

●4 जून को भारत के आम लोगों को शेयर बाजार में 30 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। हम पूछते हैं-

●पीएम और एचएम ने शेयर बाजारों में निवेश करने वाले 5 करोड़ परिवारों को विशेष निवेश सलाह क्यों दी? क्या लोगों को निवेश की सलाह देना उनका काम है?

●दोनों साक्षात्कार एक ही व्यवसाय समूह के स्वामित्व वाले एक ही मीडिया हाउस को क्यों दिए गए, जो शेयर बाजारों में हेरफेर के लिए सेबी की जांच के अधीन है?

●भाजपा, फर्जी एग्जिट पोल करने वालों और संदिग्ध विदेशी निवेशकों के बीच क्या संबंध है, जिन्होंने एग्जिट पोल की घोषणा से एक दिन पहले निवेश किया और 5 करोड़ परिवारों की कीमत पर भारी मुनाफा कमाया?

हम इस अब तक के सबसे बड़े शेयर बाजार घोटाले की जेपीसी जांच की मांग करते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 18 April 2026

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

Punjab News

अप्रैल 17, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026