---Advertisement---

Rajasthan News: मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर 

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने ने मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। सबसे अहम और बड़ा फैसला पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 को लेकर किया गया। इसके अलावा प्रारूप में भी कई नियम सरकार की तरफ से बनाए गए है। वहीं कैबिनेट की बैठक में ‘राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड’ का नाम बदलकर 'अमृता देवी राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड' कर दिया गया है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 30, 2023 2:43 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान सरकार की तरफ से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। जिसमें राजस्थान सरकार ने कई अहम प्रस्तावों को सुनकर विचार-विमर्श करने के बाद उन पर मुहर लगाई। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की अध्यक्षता में यह बैठक देर रात तक चली। बताया जा रहा है,  मीटिंग में CM Ashok Gehlot ने  ‘राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग रूल्स 2023’ का अनुमोदन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने भूमि आवंटन से संबंधित कार्यों और जयपुर में जेम बोर्स की स्थापना के साथ-साथ ‘जीव जन्तु कल्याण बोर्ड’  के नाम को बदलने पर मुहर लगाई।     

राजस्थान कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले 

जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सबसे अहम और बड़ा फैसला पार्ट टाइम कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 को लेकर किया गया। देखा जाए तो अब इसका सीधा फायदा पार्ट टाइम कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर लगभग 3 लाख रुपये तक का आर्थिक सहायता पैकेज मिलेगा। इसके अलावा प्रारूप में भी कई नियम सरकार की तरफ से बनाए गए है। जिसमें सहायिका, कुक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फर्राश आदि जैसे पार्ट टाइम कार्यरत मानदेय कर्मियों को भी रिटायर्ड होने पर लाभ मिल सकेगा। 

मिशन 2030 के जरिए राजस्थान की कायाकल्प करने की है तैयारी- (कैबिनेट)   

बता दें कि मिशन 2030 के जरिए राजस्थान सरकार की कोशिश कायाकल्प करने की है। इस संदर्भ में मुख़्यमंत्री  ने विजन 2030 पर लोगों से राय भी माँगा था। उस दौरान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कई सवाल खड़े किए  थे। 

बताया जा रहा है कैबिनेट की बैठक में ‘राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड’ का नाम बदलकर ‘अमृता देवी राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड’ कर दिया गया है।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026