---Advertisement---

उत्तराखंड के सैन्य धाम में स्थापित होगी INS Vikrant की Replica

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी दौरे के तीसरे दिन आज केरल के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे और वहां खड़े देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पोत की तारीफ करते हुए उन्होंने अधिकारियों को भी ढेरों बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि राज्य सरकार एक सैन्यधाम का निर्माण करने जा रही है और हमारी मंशा है कि आत्मनिर्भर भारत की इस सशक्त पहचान आईएनएस विक्रांत की Replica उस सैन्यधाम की शोभा बने।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 2, 2023 6:09 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

INS Vikrant Replica: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी(Agricultural Minister Ganesh Joshi ) इस समय केरल के दौरे पर गए हुए हैं। दौरे के तीसरे दिन आज मंत्री कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत INS Vikrant पर जाकर उसका अवलोकन किया। पोत की तारीफ करते हुए कृषि मंत्री जोशी ने घोषणा कर दी कि उत्तराखंड में बनने जा रहे सैन्यधाम में INS Vikrant की एक Replica स्थापित की जाएगी। इस मुद्दे पर जल्द ही वह भारतीय नौसैनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

पोत का किया अवलोकन

अपने दौरे के तीसरे दिन मंत्री गणेश जोशी केरल के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे और वहां खड़े देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ भारतीय नौसेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पोत की तारीफ करते हुए उन्होंने अधिकारियों को भी ढेरों बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके साथ ही वहां मौजूद उत्तराखंड के रहने वाले अधिकारियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी लिया। उनको बताया कि राज्य सरकार एक सैन्यधाम का निर्माण करने जा रही है और हमारी मंशा है कि आत्मनिर्भर भारत की इस सशक्त पहचान की एक Replica उस सैन्यधाम की शोभा बने। वो जल्द ही वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Budget 2023: बजट पेश करने को तैयार सीएम धामी क्यों हुए अफसरशाही से

पीएम मोदी का भी किया आभार

पोत का अवलोकन करते समय मंत्री गणेश जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि INS Vikrant पीएम की आत्मनिर्भर और स्वदेशी मेक इन इंडिया उत्पादों की परिकल्पना के तहत देश का सबसे बड़ा युद्धपोत और उदाहरण है। यह मेक इन इंडिया लक्ष्य के तहत विकसित यह पोत एक अभूतपूर्व कदम है। यह मात्र एक पोत नहीं बल्कि नए भारत की जीवटता को दर्शाता उसका कौशल है। आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है और दुनिया अब भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देखने लगी है। चारों तरफ देश का डंका बज रहा है।

ये भी पढ़ें: AAP In MP Election 2023: इस दिन से  CM Mann संग MP के चुनावी रण में उतरेंगे CM Kejriwal, जानें कितने सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 11, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 11, 2026