---Advertisement---

Somalia में आत्मघाती आतंकी हमले में Uganda के 54 सैनिको की मौत, जानें Al-Shabaab का क्या है तालिबान कनेक्शन?

Al-Shabaab: अफ्रीकी देश सोमालिया से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। जहां एक अन्य अफ्रीकी देश युगांडा की पीस कीपर्स फौज तैनात थी। वहां सोमालिया के इस्लामी आतंकी संगठन अल शबाब ने युगांडा के बुलामारेर में सैन्य कैंप को निशाना बनाकर हमला किया। जिसके बाद हुई दोतरफा लड़ाई में युगांडा के 54 सैनिक ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: जून 4, 2023 6:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Al-Shabaab: अफ्रीकी देश सोमालिया से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। जहां एक अन्य अफ्रीकी देश युगांडा की पीस कीपर्स फौज तैनात थी। वहां सोमालिया के इस्लामी आतंकी संगठन अल शबाब ने युगांडा के बुलामारेर में सैन्य कैंप को निशाना बनाकर हमला किया। जिसके बाद हुई दोतरफा लड़ाई में युगांडा के 54 सैनिक मारे गए हैं। बता दें सोमालिया लंबे समय से अशांत है। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवनी ने कहा कि हमला 2 जून 2023 को तड़के हुआ था। युगांडा की आर्मी यूनियन पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (UPDF) ने बहादुरी से लड़ते हुए अपने कैंप पर फिर से नियंत्रण स्थापित कर लिया।

युगांडा के राष्ट्रपति का दावा

यूगांडा के राष्ट्रपति यावेरी मुसेवनी ने दावा करते हुए कहा कि UPDF ने आतंकी संगठन अल शबाब को अपने साहस से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। इससे पिछले हफ्ते 27 मई को उनके सैनिकों पर हुए हमले पर कोई जानकारी नहीं दी थी । जो सोमालिया में अफ्रीकन यूनियन ट्रांसेशन मिशन ( ATMIS) पर गए थे।

इसे भी पढ़ेंः पैरासिटामोल, निमेसुलाइड जैसी फौरन आराम देने वाली 14 FDC दवाओं पर केंद्र ने लगाया Ban, जानें क्या है खास वजह

अल शबाब का दावा

वही कह खूंखार आतंकी संगठन अल शबाब ने एक बयान जारी कर दावा किया कि वह जिहाद कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने कई आत्मघाती हमले कर 137 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। बता दें सोमालिया का यह आतंकी संगठन तालिबानी द्वारा प्रशिक्षित है और देश मे पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित सरकार को उखड़कर कर अफगानिस्तान जैसा इस्लामी शासन लाना चाहता है।

क्या है अल शबाब

• आतंकी संगठन अल शबाब का गठन 2006 में हुआ जो बहावी विचारधारा से प्रेरित है ।
• इसका मकसद 2017 से सोमालिया में स्थापिल सरकार को हटाकर इस्लामिक व्यवस्था को लाना है।
• 2006 में सोमालियाई सेना से हारने के बाद इसके लड़ाकों को तालिवान के पास ट्रेनिंग दिलवाई थी।
• जिसके बाद इसने अपने संगठन में 10 साल से भी छोटे बच्चों को आत्मघाती हमलावर बनाना शुरू किया।

इसे भी पढ़ेंः General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026