---Advertisement---

‘सम्राट चौधरी सबसे बड़ा गुंडा..’ Tej Pratap Yadav ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री पर साधा निशाना; नीतीश कुमार को बताया करप्ट; देखें वीडियो

Tej Pratap Yadav: जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, लगातार सियासी पारा बढ़ता जा रहा है और जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 27, 2025 12:40 अपराह्न

Tej Pratap Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Tej Pratap Yadav: जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, लगातार सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। वहीं अब पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। आरजेडी पार्टी से निष्कासित और लालू यादव के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav ने बिहार से उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। बता दें कि बिहार विधानसभा में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बीच जोरदार बहस देखने को मिली थी। जहां बिहार के उप-मुख्यमंत्री ने लालू यादव को अपराधी कहा था। वहीं अब इसपर तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कुछ कहते हुए नजर आ रहे है।

सम्राट चौधरी सबसे बड़ा गुंडा – Tej Pratap Yadav

News24 को दिए एक इंटरव्यू के दौरान Tej Pratap Yadav ने कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी। बिहार के डिप्टी सीएम को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि “सदन में डिप्टी सीएम बने है सम्राट चौधरी वह सबसे बड़े गुंडे है। इनसे बड़ा गुंडा कोई नहीं है, बार-बार हमलोगो के ऊपर टारगेट करना। उनके ऊपर केस है, वह भी अपराधी है।

उनको कोई नहीं सजा मिल रही है। तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “नीतीश कुमार जी भी खुद खाते है, इसलिए पेट बार-बार सहलाते है कि ताकि पच जाए, नहीं देखा है हाउस में, इसमे पूरा माल जमा किया हुआ है। नीतीश कुमार पूरा करप्ट है”।

महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तेज प्रताप यादव

वहीं तेज प्रताप यादव ने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी, चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने बतााया कि वह महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। बता दें कि तेज प्रताप ने पहली बार विधायक के लिए 2015 में महुआ सीट से ही चुनाव लड़ा था, और जीत हासिल की थी। यानि एक बार फिर Tej Pratap Yadav महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहा है क्योंकि लालू यादव ने उन्हें घर और पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सन 2000 से ये सीट आरजेडी के पास ही रही है। वैशाली में स्थित महुआ विधानसभा के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां बड़ी संख्या में मुस्लिम और यादव समुदाय रहता है। इसके अलावा एससी की भी तादात अच्छी खासी है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि आरजेडी महुआ से किसको टिकट देती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026