---Advertisement---

UP News: सहारनपुर में रैली के दौरान पीएम मोदी और योगी अदित्यानाथ ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला, जानें पूरी खबर

UP News: चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है। चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। बता दें कि आज पीएम मोदी ने यूपी के सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2024 2:27 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है। चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। बता दें कि आज पीएम मोदी ने यूपी के सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं इस जनसभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पीएम मोदी का यूपी में यह दूसरा दौरा है।

UP News: योगी आदित्यानाथ ने क्या कहा?

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि “हम एक नया भारत देख रहे हैं। हमारी पीढ़ी भाग्यशाली है कि हम नया भारत देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा जिस दुनिया में लोग किसी विषय पर बात करने से झिझकते थे, चाहे वह भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का मामला हो या किसी भी तरह की अराजकता, उस दुनिया ने भी अब यह मान लिया है कि आतंकवाद एक चुनौती है और हमें इसका समाधान चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इस दुनिया का नेतृत्व करेगा”।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

अपने जनसभा के दौरान पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि “कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया वह उसी सोच को दर्शाता है जो आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणापत्र पर पूरी तरह से मुस्लिम लीग की छाप है और घोषणापत्र के बाकी हिस्से पर वामपंथियों का दबदबा है। उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन कमिशन के लिए है, जबकि एनडीए, मोदी सरकार मिशन के लिए है”।

मोदी ने मेहनत में कोई कसर नही छोड़ी

पीएम मोदी ने कहा “10 साल पहले मैं एक चुनावी सभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश घोर निराशा और महान संकट के दौर से गुजर रहा था। मैंने उस समय आपको गारंटी दी थी कि मैं देश का मस्तक झुकने नहीं दूंगा। मैंने ठान लिया था कि आपके आशीर्वाद से निराशा को आशा में, आशा को विश्वास में बदल दूंगा। आपने आशीर्वाद में कोई कसर नहीं छोड़ी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026