---Advertisement---

UP Nikay Chunav 2023: Congress के बाद BJP तथा BSP ने की सूची जारी, पार्टी ने इन प्रत्याशियों पर लगाया दांव

यूपी निकाय चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस, रालोद के बाद कल भाजपा ने और बसपा ने मुरादाबाद,आगरा तथा झांसी से अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 17, 2023 12:11 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस, रालोद के बाद कल भाजपा ने और बसपा ने मुरादाबाद,आगरा तथा झांसी से अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बता दें यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को तथा दूसरे चरण का मतदान 11 मई को कराया जायगा। मतगणना 13 मई 2023 को कराई जाएगी और उसी दिन शाम तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती दलित-मुस्लिमों के गठजोंड़ के साथ अपना जनाधार पाने की कोशिश में हैं। लेकिन अतीक अहमद की बीबी शाइस्ता का टिकट काटने का फैसला क्या असर डालेगा, ये देखने वाली बात होगी।

बसपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

यूपी निकाय चुनाव को लेकर बसपा ने मुरादाबाद, आगरा तथा झांसी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जिसमें मुरादाबाद से मो. यामीन को माहौर प्रत्याशी तो आगरा से डॉ. लता बाल्मीकि को मेयर पद के लिए उतारा है। झांसी से भगवानदास फुले को मेयर पद के लिए उतारा है। बता दें फुले पहले समाज कल्याण विभाग में सहायक प्रबंधक थे,इस चुनाव के लिए उन्होंने वीआरएस ले लिया तो 46 साल की डॉ.लता राजनीति शास्त्र में पीएचडी हैं।

इसे भी पढ़ेंःNational Games2024: अपने खिलाड़ियों को विदेशी कोच देगी Dhami सरकार, देवभूमि से खेलभूमि बनाने की है ये योजना…

बीजेपी ने की सूची जारी

बीजेपी ने पांच दिन की माथापच्ची के बाद नामांकन से एक दिन पहले कल रविवार को पहले चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। नगरीय निकाय में पहले चरण की 100 नगर पालिका सीट में से 99 की सूची जारी कर दी। लेकिन सीतापुर जिले की लहरपुर नगर पालिका के मुस्लिम बहुल होने के कारण प्रत्याशी का चयन नहीं हो सका। इसलिए इस सीट को खाली छोड़ दिया गया है। इसी के साथ बीजेपी ने 10 महापौर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जिनमें गोरखपुर से डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज से उमेश चंद्र गणेश केसरवानी,बनारस से अशोक तिवारी, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर,आगरा से हेमलता दिवाकर, लखनऊ से सुषमा खरकवाल, सहारनपुर से डॉ.अजय कुमार,मथुरा-वृंदावन से विनोद अग्रवाल तथा झांसी से बिहारी लाल आर्य को मेयर प्रत्याशी घोषित किया गया है।

कांग्रेस ने की नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी

कांग्रेस ने भी 11 नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिनमें गोरखपुर से नवीन सिन्हा, प्रयागराज से प्रभाशंकर मिश्रा,फिरोजाबाद से श्रीमती नुजहत अंसारी,मथुरा-वृंदावन से राजकुमार रावत,आगरा से लता कुमारी,बरेली से डॉ कुलभूषण त्रिपाटी,शाहजहांपुर से निकहत इकबाल,सहारनपुर से प्रदीप वर्मा,मेरठ से नसीम कुरैशी, मुरादाबाद से रिजवान कुरैशी तथा झांसी से अरविंद कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ेंः Uddhav Thackeray on BJP: RSS और भाजपा पर जमकर बरसे उद्धव, बोले- ‘हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवाद है और उनका गोमूत्रधारी’

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaishali News

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

UP Board 10th 12th Result

मार्च 29, 2026

Rain Alert 29 March 2026

मार्च 28, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 28, 2026

CM Himanta Biswa Sarma Video

मार्च 28, 2026