---Advertisement---

Yogi Adityanath Death Threat: इस्तीफा दें या Baba Siddiqui जैसा हश्र करेंगे! क्या इसका पड़ सकता है Maharashtra Assembly Election 2024 पर असर?

Yogi Adityanath Death Threat: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है मैसेज भेजने की तलाश शुरू कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 3, 2024 1:51 अपराह्न

Yogi Adityanath Death Threat
Follow Us
---Advertisement---

Yogi Adityanath Death Threat: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल यह धमकी भरा कॉल मुबंई पुलिस कंट्रोल रूम को बीते दिन यानि 2 नवंबर को मिला, जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक है। इस धमकी के बाद से मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया है।

Yogi Adityanath Death Threat जांच में जुटी मुंबई पुलिस

मुबंई पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार बीते दिन मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात नंबर से मैसेज आया जिसमे लिखा था कि अगर योगी आदित्यनाथ ने 10 दिनों के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो हम उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे। इस मैसेज के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में नजर आ रही है और मैसेज भेजने वाले की तलाश कर रही है। इसके अलावा यूपी पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है और इससे जुड़े सभी जरूरी डिटेल भेजे गए है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी सीएम योगी को धमकी भरे कॉल और मैसेज आ चुके है (Yogi Adityanath Death Threat)।

क्या Maharashtra Assembly Election 2024 पर पड़ेगा इसका असर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 एकदम दहलीज पर आ चुका है। सभी पार्टियों ने जी जान लगा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ उग्र भाषणों से चुनाव प्रचार में जोश भरने के लिए जाने जाते हैं। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी का असर इन चुनाव पर पड़ सकता है। तो हम आपको बता दें कि महाराष्ट्र में योगी आदित्यनाथ की 15 रैलियां प्रस्तावित है। इसके अलावा बीजेपी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। कई राजनीतिक पंडितों का मानना है कि बीजेपी इससे अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश कर सकती है और अपनी जनसभा के दौरान बीजेपी इस मुद्दें को उठा सकती है। हालांकि यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि इसका असर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कितना पड़ता है (Yogi Adityanath Death Threat)।

20 नवंबर को महाराष्ट्र में होगी वोटिंग

मालूम हो कि महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें है जिसपर 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा। बता दें कि इस बार महा विकास अघाडी और महायुति के बीच कड़ी टक्कर होगी। हालांकि अब देखना दिलचस्प होगा कि महायुति या महा विकास अघाडी कौन इस चुनाव में बाजी मारता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026