---Advertisement---

“थोड़ा निराश हूं”, कैरेबियाई दौरे पर जगह नहीं मिलने पर Abhimanyu Easwaran ने तोड़ी चुप्पी

Abhimanyu Easwaran: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचो की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारत की टीम घोषित कर दी है। इस सीरीज में कई खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। जिस पर कई बड़े पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सवाल खड़े कर चुके ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 29, 2023 3:01 अपराह्न

Abhimanyu Easwaran
Follow Us
---Advertisement---

Abhimanyu Easwaran: भारतीय टीम को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचो की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारत की टीम घोषित कर दी है। इस सीरीज में कई खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। जिस पर कई बड़े पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सवाल खड़े कर चुके है। वहीं युवाओं को लगातार नजरअंदाज भी किया जा रहा है। वहीं उन्हीं में से एक खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन भी है। इसी कड़ी में उन्होंने एक बड़ा बयान देकर बीसीसीआई का मुंह बंद करा दिया है।

अभिमन्यु ने दिया बड़ा बयान

अभिमन्यु ईश्वर घरेंलू क्रिकेट में कमाल की लय में बल्लेबाजी कर रहे है। उनका बल्ला डोमेस्टिक क्रिकेट में जमकर गरज रहा है। इसी का नमूना हमने रणजी ट्रॉफी में पहले ही देख लिया है। इस खिलाड़ी को कैरेबियाई दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज से नजरअंदाज किया गया है। जिस पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पोर्ट्स कीड़ा को दिए एक बयान में किया कि,

“थोड़ा निराश होना तो स्वाभाविक है। लेकिन मुझे लगता है कि यह इस बात पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के बारे में है कि आगे क्या होगा। मैं जिस पर काम करना चाहता हूं और जो टूर्नामेंट मेरे हाथ में है उसमें मैं अपनी ताकत लगाऊंगा। इसलिए मेरा सारा ध्यान अब दलीप ट्रॉफी पर है।”

ये भी पढ़ें: 2023 Royal Enfield Continental GT 650 बाइक देती है सेफ राइडिंग और कंफर्ट फीलिंग, खासियतों पर फिदा हो जाएंगे आप!

मैं अपना ध्यान लगा रहा हूं- ईश्वनर

अभिमन्यु ईश्वरन सेलेक्शन नहीं होने से काफी ज्यादा निराश नजर आ रहे है। इंटरव्यू के दौरान उनके चेहरे पर हंसी जरूर थी। लेकिन, वह अंदर से काफी ज्यादा मायूस नजर आए। उन्होंने आगे बातचीत करते हुए कहा कि,

“दरअसल जब आपका सपना इतना बड़ा हो तो वह जुनून हर चीज पर हावी हो जाता है। मैं खुद से कहता हूं और मेरे अंदर यह बात है कि मैं कभी हार नहीं मानूंगा। जब तक मैं क्रिकेट खेलूंगा, मेरा लक्ष्य हमेशा देश के लिए खेलना ही रहेगा। मैं बस अपने खेल पर कड़ी मेहनत करना चाहता हूं और जो भी टूर्नामेंट खेलूं उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: Amazon Sale: गैस का झंझट खत्म! Electric Cooker पर मिनटों में पकेगा आपका फेवरेट खाना, डील जानकर उछल पड़ेंगे आप!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026