---Advertisement---

कभी IPL में 30 लाख रुपये में बिके थे Aryaman Birla, अब बने RCB के नए बॉस, डिफेंडिंग चैंपियन टीम को फिर बनाएंगे विजेता?

Aryaman Birla: आर्यमन बिड़ला आईपीएल टीम आईपीएल के नए मालिक बन गए हैं। कभी आईपीएल में सिर्फ 30 लाख रुपये में बिके थे। मगर करोड़ों रुपये में आरसीबी को खरीद लिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Aryaman Birla
Follow Us
---Advertisement---

Aryaman Birla: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने से कुछ दिनों पहले गत विजेता टीम आरसीबी मतलब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को नए मालिक मिल गए हैं। यह तो आप जानते ही होंगे कि आईपीएल सिर्फ क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। ऐसे में मंगलवार को आरसीबी की टीम 1.78 अरब रुपये यानी करीब 16000 करोड़ रुपये में बिक गई। देश का नामी बिजनेस ग्रुप आदित्य बिड़ला समूह के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने यह सौदा किया। ऐसे में अब आर्यमन बिड़ला आरसीबी के प्रमुख बन गए हैं।

Aryaman Birla बने आरसीबी के नए बॉस

बता दें कि आदित्य बिड़ला समूह की अगुवाई वाले कंसोर्टियम ने UK-Diageo plc की सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से आरसीबी की दोनों टीमें, पुरुष और महिलाओं की डब्ल्यूपीएल को 100 फीसदी हिस्सेदारी के साथ खरीद लिया। इस अधिग्रहण में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर की बोल्ट वेंचर्स और अमेरिका स्थित ब्लैकस्टोन इन्वेस्टमेंट ग्रुप भी शामिल हैं। ऐसे में आर्यमन बिड़ला को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

जानिए कौन हैं आर्यमन बिड़ला, कभी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था

आरसीबी के नए चेयरमैन की बात करें, तो वह ‘आदित्य बिड़ला ग्रुप’ के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। 28 वर्षीय के आर्यमन पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही उन्होंने आरसीबी के वर्तमान कप्तान रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया है।

अगर क्रिकट आंकड़ों की बात करें, तो आर्यमन बाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जिन्होंने मध्य प्रदेश के लिए 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले और 414 रन बनाए। ईडन गार्डन्स में बंगाल के खिलाफ बनाया गया एक शतक भी शामिल है। उन्होंने चार लिस्ट-ए मैचों में 36 रन भी बनाए। वहीं, आईपीएल की बात करें, तो उन्हें आईपीएल के पहले सीजन 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा। हालांकि, उन्होंने सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेला। इसके बाद 2020 सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया। ऐसे में अब वे आरसीबी के नए बॉस बन गए हैं।

आरसीबी ने गत वर्ष पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। ऐसे में टीम के मालिक बदलने के बाद क्या फिर से रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम चैंपियन बन पाएगी?

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 25, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 25, 2026

Viral Video

मार्च 25, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 25, 2026

Rashifal 25 March 2026

मार्च 24, 2026

Rain Alert 25 March 2026

मार्च 24, 2026