---Advertisement---

Asia Cup 2023: बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ ये खिलाड़ी

Asia Cup 2023: आगामी एशिया कप से पहले बांग्लादेशी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य ओपनर बैक इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। रिटायरमेंट से आए थे बाहर, अब हुए चोट के चलते हुए बाहर बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आगामी एशिया कप से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 4, 2023 1:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: आगामी एशिया कप से पहले बांग्लादेशी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य ओपनर बैक इंजरी के कारण टीम से बाहर हो गए हैं।

रिटायरमेंट से आए थे बाहर, अब हुए चोट के चलते हुए बाहर

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को आगामी एशिया कप से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाजी क्रम में अहम किरदार निभाने वाले तमीम इकबाल बैक इंजरी के कारण एशिया कप में टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। बांग्लादेश को यह झटका तब लगा है जब टीम को तमीम इकबाल जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत थी।

आपको बता दें कि तमीम इकबाल ने जुलाई महीने में अचानक वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि 2 दिन बाद उन्होंने ने रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला ले लिया था। रिटायरमेंट से बाहर आने का फैसला तमीम ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करने के बाद लिया था।

कब तक वापसी कर पाएंगे तमीम?

अगर बात करें तमीम इकबाल की इंजरी की तो उन्होंने लंदन के डॉक्टर्स से बात की है, जिसके बाद उन्हें 2 हफ्ते के आराम की सलाह दी गयी है। तमीम ने वनडे की कप्तानी भी छोड़ने का फैसला किया है इसका कारण उन्होंने अपनी इंजरी बताया है और साथ ही एशिया कप से नाम वापस लिया है।
बंदलादेशी टीम उम्मीद करेगी की तमीम जल्दी वापसी करें क्योंकि विश्व कप के नजरिए से वो बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं। ऐसे में तमीम 2 हफ्ते के आराम के बाद रिहैब की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026