---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले टीम में देखने को मिल सकता है बड़ा बदलाव, हार्दिक की जगह जसप्रीत बन सकते हैं वाईस कैप्टेन

Asia Cup2023: 30 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है। लेकिन अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ। इस बीच खबर आ रही है कि जसप्रीत बुमराह को टीम के उप-कप्तान के रूप में चुना जा सकता है। क्या हार्दिक पांड्या की जगह बुमराह बनेंगे उप-कप्तान? आगामी एशिया कप के लिए भारतीय ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 20, 2023 5:10 अपराह्न

Jasprit Bumrah can be appointed as Vice Captain
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup2023: 30 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है। लेकिन अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ। इस बीच खबर आ रही है कि जसप्रीत बुमराह को टीम के उप-कप्तान के रूप में चुना जा सकता है।

क्या हार्दिक पांड्या की जगह बुमराह बनेंगे उप-कप्तान?

आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। इस बीच खबर आ रही है, टीम इंडिया उप कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती हैं। एशिया कप में टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तानी का भार सौंप सकती है। पिछले कुछ समय में हार्दिक पांड्या ने के एल राहुल की गैरमौजूदगी में यह जिम्मा उठाया है। पर अब खबर आ रही है कि भारत यह जिम्मेदारी बुमराह को सौंप सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है और वह ये कि के एल राहुल को Asia Cup 2023 के लिए टीम में जगह दी जाएगी या नहीं। अगर उन्हें टीम में जगह मिलती है तो क्या राहुल बतौर उप-कप्तान खेलेंगे या नहीं?

बड़े मौके पर टीम की कमान संभाल चुके हैं बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने पिछले साल साल इंग्लैंड में हुए टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कमान संभाली थी इसके अलावा बुमराह भारत बनाम आयरलैंड सीरीज में भी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं हार्दिक पांड्या भी कई मौकों पर भारत के लिए कप्तानी कर चुके हैं। हील ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर आए थे।
इसके अलावा आपको बता दें कि एशिया कप के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की खेलेगी। इसके बाद 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। ऐसे में यह बदलाव टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026