---Advertisement---

बेन स्टोक्स की वनडे क्रिकेट में वापसी पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने उठाए सवाल, जानिए क्या है वजह

ODI World Cup 2023: इंग्लैंड के ऑलराउंडर और टेस्ट टीम के कप्तान रिटायरमेंट के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। वनडे क्रिकेट में वापसी के बाद से स्टोक्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने उनकी वापसी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वनडे क्रिकेट में फिर ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 18, 2023 5:57 अपराह्न

Tim Paine questions Ben Stokes's return to ODI cricket
Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: इंग्लैंड के ऑलराउंडर और टेस्ट टीम के कप्तान रिटायरमेंट के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। वनडे क्रिकेट में वापसी के बाद से स्टोक्स चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने उनकी वापसी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

वनडे क्रिकेट में फिर नजर आएंगे बेन स्टोक्स

इंग्लैंड के धुआंधार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स वनडे क्रिकेट में वापसी के बाद से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। बता दें कि 32 वर्षीय बेन स्टोक्स ने पिछले साल जुलाई में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन भारत में होने वाले ICC World Cup 2023 से ठीक पहले उन्होंने वनडे क्रिकेट में वापसी की है। इस बीच स्टोक्स की वापसी पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टीम पेन ने उनके रिटायरमेंट से बाहर आने पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैरी ब्रूक को टीम से ड्राप करने पर भी सवाल खड़े किए हैं। टीम पेन ने कहा स्टोक्स का वनडे में वापसी करना उनकी स्वार्थपरता दिखाता है।

टीम पेन के मुताबिक यह टीमें वर्ल्ड कप जीतने की रेस में सबसे आगे

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान ने आगामी विश्व कप से पहले यह भी बताया कि कौनसी टीमें इस वर्ल्ड कप में बाजी मार सकती हैं। उन्होंने बताया भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड जीतने की रेस में सबसे आगे हैं। आपको बता दें कि भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि बेन स्टोक्स वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026