---Advertisement---

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ इस नम्बर पर बैटिंग कर सकते हैं ईशान , मीडिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Asia Cup 2023: इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक़ ईशान किशन आने वाले भारत पाक मैच में मिडिल आर्डर में बैटिंग करते नजर आ सकते हैं। ईशान ने हाल में वेस्टइंडीज दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 1, 2023 1:17 अपराह्न

ISHAN..
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन आने वाले भारत -पाकिस्तान मैच में मिडिल आर्डर में बैटिंग करते नजर आ सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा आयी रिपोर्ट के मुताबिक़, ईशान आने वाले भारत-पाकिस्तान ग्रुप मुकाबले के दौरान मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि हाल में ही ईशान किशन ने वेस्टइंडीज दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं ईशान

इंडियन एक्सप्रेस के द्वारा आयी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन आने वाले भारत -पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले के दौरान मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि ईशान किशन ने हाल में ही खत्म हुए भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टीम के लिए अहम् रन बटोरे थें। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने 64 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारत ने वेस्टइंडीज दौरे पर खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता था।

एशिया कप में भारत -पाक मुकाबला सबसे खास

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाल ग्रुप मुकाबला सबसे ख़ास मैचों में से एक है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला कोई भी मैच क्रिकेट जगत में बेहद ख़ास माना जाता है। ऐसे में भारत पाकिस्तान मैच के दौरान दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि साल 2022 में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान की टीम ने भारत को 5 विकेटों से हराया था। ऐसे में भारतीय टीम की पुरजोर कोशिश रहेगी कि पाकिस्तानी टीम को कैंडी के मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले में पस्त कर अहम् पॉइंट्स हासिल करे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026