---Advertisement---

Asia Cup 2023: अक्षर पटेल के फाइनल में खेलने पर लगा प्रश्नचिन्ह , ये भारतीय क्रिकेटर हो सकता है इनकी जगह टीम में शामिल

Asia Cup 2023: भारतीय स्टार क्रिकेटर अक्षर पटेल का फाइनल में खेलना मुश्किल लग रहा है। अक्षर पटेल ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में शानदार पारी खेली थी।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 16, 2023 2:23 अपराह्न

AXAR PATEL
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल एशिया कप के फाइनल के दौरान नहीं नजर आ सकते है। ऐसे में अब अक्षर की जगह विकल्प के तौर पर इस भारतीय क्रिकेटर को टीम में जगह दी जा सकती है। आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला कोलोंबो में 17 सितम्बर को खेला जायेगा।

अक्षर की जगह वाशिंगटन को मिल सकती है टीम में जगह

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं रह सकते है। अक्षर पटेल को हाल में ही भारत बांग्लादेश मैच के दौरान चोट आयी थी जिसके बाद उनका फाइनल खेलने को लेकर असमंजस वाली स्थिति बनी हुई है। अब ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अक्षर पटेल की जगह टीम में वाशिंगटन सुन्दर को जगह दी जा सकती है। वाशिंगटन सुन्दर फाइनल के दौरान भारत की अंतिम एकादश में अपनी जगह पक्की कर सकते है। आपको बता दें कि अक्षर पटेल ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

भारत ने गंवाया अंतिम सुपर 4 का मुकाबला

भारतीय टीम को कल(15 सितम्बर) को खेले गए अपने अंतिम मुकाबले में अपने से निचले रैंकिंग की टीम बांग्लादेश के हाथों 6 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि भारतीय टीम पहले ही एशिया कप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारत ने अपने शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम को पराजित कर संडे को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। अब ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार से भारतीय टीम का मनोबल थोड़ा नीचे जरूर गिरा होगा। हालांकि टीम रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में 8 वीं बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026