Asia Cup 2023: एशिया कप फाइनल से पहले लगा श्रीलंका को झटका , ये क्रिकेटर चोट के कारण हुआ बाहर

Maheesh-Theekshana5

Maheesh-Theekshana5

Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले एशिया कप फाइनल से पहले श्रीलंकाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाडी महीष तीक्षणा चोट के कारण कोलंबो में होने वाले एशिया कप फाइनल से बाहर हो गए हैं। अब ऐसे में श्रीलंकाई टीम में नए खिलाडी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर रखा गया है।

महीष तीक्षणा हुए चोट के कारण बाहर

श्रीलंका के खिलाडी महीष तीक्षणा 17 सितम्बर को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले एशिया कप फाइनल से बाहर हो गए है। आपको बता दें कि तीक्षणा को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में चोट आयी थी जिसके कारण वह रविवार को होने वाले फाइनल से बाहर हो गए हैं। महीष तीक्षणा की जगह अब टीम में स्थान पर अरचिगे को शामिल किया गया है। श्रीलंका कि टीम जहां एशिया कप फाइनल में अपनी 7 वीं ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी तो वही भारतीय टीम मैदान पर 8 वीं बार एशिया का बादशाह बनने का ख्वाब लेकर उतरेगी।

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को मात देकर बनायीं थी फाइनल में जगह

आपको बता दें कि श्रीलंका कि टीम ने एशिया कप के अपने अंतिम सुपर 4 मैच में पाकिस्तान की टीम को 2 विकेट से मात देकर फाइनल में स्थान पक्का किया था। श्रीलंका और भारत के बीच अबतक कुल 8 बार एशिया कप का फ़ाइनल खेला जा चूका है जिसमें से भारतीय टीम ने 5 बार एशिया कप की ट्रॉफी उठायी है तो वहीं श्रीलंका कि टीम ने 3 बार इसे जीतने में कामयाबी पायी है। भारत और श्रीलंका के बीच हुए एशिया कप के सुपर 4 मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को शिकस्त दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।       

Exit mobile version