---Advertisement---

Asia Cup 2023: गौतम गंभीर के बयान पर इस टॉप पाक क्रिकेटर का आया जवाब , कहा; ‘ऑफ फील्ड भी लाइफ है’

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शहीद अफरीदी ने गौतम गंभीर के बयान पर अपनी टिपण्णी की है। शहीद ने कहा है कि हम अपने देश के अम्बेसेडर्स भी हैं।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 7, 2023 12:20 अपराह्न

shahid....5
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और भारत के बीच हमेशा से ही प्रतिदंद्विता देखने को मिलती है। चाहे वह एशिया कप हो या फिर वर्ल्ड कप ,इन सभी मैचों में सरहद के दोनों तरफ के लोग मैच को खूब एन्जॉय करते हैं। अब ऐसे में गौतम गंभीर के बयान पर पाक क्रिकेटर शहीद अफरीदी का बयान सामने आया है। ऐसे में इन दिनों शाहिद अफरीदी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

गौतम के बयान पर शाहिद ने दिया जवाब

पाकिस्तान के शानदार ऑल राउंडर शाहिद अफरीदी का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के बयान पर अपनी टिप्पणी की है। ऐसे में इन दिनों शाहिद अफरीदी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहिद गौतम के बयान पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।गौतम गंभीर ने हाल में ही कहा था कि “जब हम क्रिकेट के मैदान पर खेल रहे होते है तब हम खुद का ही नहीं बल्कि एक अरब लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। आजकल खिलाड़ियों के बीच मैदान पर पीठ थपथपाना और एक दूसरे के लिए प्यार जताना जैसी चीज़ें दिख रही है। पहले ऐसा नहीं होता था। आपको फील्ड पर आक्रामक रहना चाहिए। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों के लिए यह लागू होता है।” इसपर शाहिद अफरीदी ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि ‘”उनकी राय और मेरी राय में थोड़ा अंतर है। हम खेलने के अलावे अपने देश के अम्बेसेडर्स भी होते है। ऐसे में हमें प्यार का पैगाम देना चाहिए और इसमें कोई बुराई नहीं है।ऑफ फील्ड भी लाइफ होती है।” इस वीडियो को खेल-शेल नामक ट्वविटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

भारत-पाकिस्तान मैच 4 सितम्बर को होगा

आपको बता दें कि एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से 10 सितम्बर को होगा। यह मुकाबला श्रीलंका कीराजधानी कोलंबो में खेला जाएगा। 2 सितम्बर को दोनों देशों के बीच खेला गया ग्रुप मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया है जबकि पाकिस्तान की टीम बेहतर रन रेट के आधार पर ग्रुप में टॉप पर फिनिश किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026